चिकित्सा भर्ती का परिणाम हुआ जारी, प्रदेश को मिले 400 से अधिक डॉक्टर

MS Malik
By
1 Min Read

देहरादून। चिकित्सा चयन आयोग ने रविवार को चिकित्सक भर्ती का परिणाम जारी कर दिया है। जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग को 403 नए चिकित्सक मिल गए हैं। इनमें लगभग 5 दर्जन चिकित्सक विशेषज्ञ श्रेणी के हैं। जिनमें स्त्री एवं प्रसूति रोग, हड्डी रोग, एनेस्थीसिया आदि के चिकित्सक शामिल हैं।

सरकार ने चिकित्सा चयन आयोग को 763 पदों पर भर्ती का प्रस्ताव दिया था। इसके आधार पर आयोग ने भर्ती की तो कुल चिकित्सकों का चयन किया गया। आयोग के अध्यक्ष डॉ डीएस रावत ने बताया कि आरक्षित श्रेणी में उम्मीदवार न मिलने की वजह से 359 पद खाली रह गए हैं। उन्होंने बताया कि आयोग ने पिछले दो सालों में राज्य में 1400 के करीब चिकित्सकों की भर्ती की है। चयनित डॉक्टरों को नियुक्ति की प्रक्रिया अब विभाग की ओर से की जाएगी।
प्रदेश में चिकित्सकों की भारी कमी रही है। साल 2017 से पहले मात्र एक हजार, 747 चिकित्सक विभिन्न अस्पतालों में कार्यरत थे, जिनकी संख्या अब ढाई हजार के करीब पहुंच गई है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!