छुट्टी : भारी बारिश के अलर्ट के चलते कल मंगलवार को भी बंद रहेंगे जिले के सभी स्कूल, आदेश जारी

MS Malik
By
1 Min Read

देहरादून। लगातार हो रही बारिश के बाद जहां कल जनपद देहरादून में जिलाधिकारी देहरादून द्वारा आज 10 जुलाई को छुट्टी की घोषणा की गई थी वही कल 11 जुलाई को भी जनपद के सभी स्कूल बंद रहेंगे। जिलाधिकारी कार्यालय से इस संबंध में सभी संबंधित विभागों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं।


जारी आदेशों में कहा गया है कि मौसम विभाग द्वारा भारी वर्षा की चेतावनी के दृष्टिगत जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका ने कल 11 जुलाई 2023 को जनपद के कक्षा 1 से कक्षा 12 तक के समस्त शासकीय, गैर शासकीय स्कूल, आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखने के आदेश दिए हैं।
जिन स्कूल एवं कॉलेजों में परीक्षा कार्यक्रम पूर्व निर्धारित हैं, वह अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार परीक्षाएं संचालित कर सकेंगे। इसके अतिरिक्त जनपद के कक्षा 01 से कक्षा 12 तक के अन्य समस्त स्कूल/कॉलेज , आंगनवाडी एवं मिनी आंगनबाड़ी केंद्रों में 1 दिन का अवकाश घोषित किया गया है ।
मुख्य शिक्षा अधिकारी को समस्त स्कूलों एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी बाल विकास को समस्त आंगनवाड़ी एवं मिनी आंगनबाड़ी केंद्रों पर आदेशों का परिपालन कराने के निर्देश दिए गए हैं।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!