डीजीपी का सख्त रूख, लापरवाही बरतने पर ISBT चौकी इंचार्ज को लाइन हाजिर करने का आदेश

MS Malik
By
2 Min Read

देहरादून। पुलिस महानिदेशक‌ अशोक कुमार ने कार्य में लापरवाही बरतने एवं विधि संवत कार्यवाही न करने पर राजधानी देहरादून के आईएसबीटी चौकी प्रभारी को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर करने एवं पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून को निर्देश दिया है।

उल्लेखनीय है कि आज दोखम तिब्बतन फाउण्डेशन के प्रतिनिधिमण्डल ने पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार से उनके कार्यालय में मुलाकात कर उन्हें फाउण्डेशन की आरकेडिया ग्रान्ट, थाना पटेलनगर, देहरादून क्षेत्रान्तर्गत भूमि पर भूमाफियाओं द्वारा अतिक्रमण कर कब्जा करने और भूमि पर रखे गये चौकीदार और उसकी पत्नी के साथ दुरव्यवहार करने सम्बन्धी शिकायती प्रार्थना पत्र दिया।

उक्त प्रतिनिधिमण्डल द्वारा पूर्व में भी भूमाफियाओं पर उनकी भूमि पर तोड़फोड़ व मारपीट करने के आरोप लगाते हुए शिकायती प्रार्थना पत्र पुलिस महानिदेशक, उत्तराखण्ड को दिया था। जिस पर पुलिस महानिदेशक ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, देहरादून को तत्काल मुकदमा दर्ज कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया था। प्रकरण में थाना पटेलनगर द्वारा सुरेश चन्द्र माथुर एवं उनके सहयोगियों के विरूद्ध मु0अ0सं0 156/2022 धारा 147/323/504/506 पंजीकृत किया।

पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने दोखम तिब्बतन फाउण्डेशन के प्रतिनिधिमण्डल को उनकी संस्था की भूमि व भवनों को सुरक्षित करने एवं कार्यवाही का आश्वासन देते हुए कहा कि किसी को भी बल पूर्वक भूमि पर अवैध कब्जा करने नहीं दिया जाएगा। साथ ही इसमें संलप्ति लोगों के विरूद्ध कठोरतम कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!