तारा एयरलाइन का विमान लापता, चार भारतीयों समेत 22 यात्री सवार

MS Malik
By
2 Min Read

नई दिल्ली। नेपाल की तारा एयरलाइन के यात्री विमान का तकरीबन 1 घंटे पहले से संपर्क टूटा हुआ है। विमान में 4 भारतीय लोगों के अलावा कुल 22 लोग सवार हैं। विमान के लापता होने पर चौतरफा हड़कंप मचा हुआ है। दो इंजन वाले विमान ने आज सवेरे 9 बजकर 55 मिनट पर उड़ान भरी थी।

रविवार को नेपाल की तारा एयरलाइन के एक यात्री विमान का पिछले 1 घंटे से संपर्क टूटा हुआ है। तारा एयरलाइंस के एमएईटी दो इंजन वाले विमान में 4 भारतीय और 3 जापानी नागरिक समेत कुल 22 लोग सवार थे। लापता हुए विमान ने नेपाल के पोखरा से जोनसोम के लिए उड़ान भरी थी। एयरपोर्ट के अधिकारियों की ओर से बताया गया है कि फिलहाल पिछले 1 घंटे से पोखरा से उड़ान भरने वाले विमान से संपर्क नहीं हो पा रहा है।

स्थानीय मुख्य जिला अधिकारी नेत्र प्रसाद शर्मा की ओर से समाचार एजेंसी एएनआई को बताया गया है कि विमान को मस्टैंग जिले में जोनसोम के पास आसमान के ऊपर उड़ान भरते हुए देखा गया था। इसके बाद विमान को माउंट धौलागिरी की ओर जाते हुए देखा गया है। इसके बाद से लेकर अभी तक विमान से संपर्क नहीं हो पा रहा है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!