द टोंसब्रिज स्कूल का डबल सेलिब्रेशनः कक्षा 10वीं और 12वीं दोनों में शानदार प्रदर्शन

Astitva Times Desk
2 Min Read

www.astitvatimes.com

देहरादून। राजधानी देहरादून के द टॉसब्रिज स्कूल के स्टूडेंट्स ने भी बोर्ड परिणामो में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए स्कूल का नाम रोशन किया है। छात्रों की इस सफलता से उत्साहित स्कूल चेयरमैन विजय नागर ने कहा कि यह बताते हुए अत्यंत गर्व हो रहा है कि कक्षा 10वीं और 12वीं की सीबीएसई बोर्ड परीक्षाओं 2025 में हमारे विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने सफल हुए सभी स्टूडेंट्स को बधाई दी है।

कक्षा 12वीं में कुल 122 छात्र उपस्थित हुए, जिनका औसत अंक 83.56% रहा। अविरल मक्कड़ ने 98.6% अंक प्राप्त कर टॉप किया और 29 छात्र ऐसे रहे जिन्होंने 90% से अधिक अंक प्राप्त किए।

कक्षा 10वीं में भी 122 छात्र परीक्षा में शामिल हुए। नेहल सपरा ने 98.4% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि सारा असलम (98.0%) और सेजल मनोगा (97.8%) ने भी शानदार अंक प्राप्त किए।

स्कूल प्रधानाचार्या श्रीमती बेला सेहगल ने सभी छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों को बधाई देते हुए कहा, “इस वर्ष कक्षा 10वीं और 12वीं दोनों में हमारे छात्रों ने अनुशासन, परिश्रम और समर्पण का परिचय दिया है। यह परिणाम हमारे मूल्यों और शिक्षा की गुणवत्ता को दर्शाते हैं।” पूरा विद्यालय परिवार इस दोहरी सफलता का जश्न मना रहा है और सभी छात्रों के उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं देता है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!