दुखद: केदारनाथ पैदल मार्ग पर आया मलबा, तीन यात्रियों की मौत एक घायल

MS Malik
By
2 Min Read

देहरादून। केदारनाथ पैदल मार्ग पर दुखद हादसे की खबर सामने आ रही है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक केदारनाथ पैदल मार्ग पर रविवार सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। यहां मलबा आने के कारण यात्रियों के मलबे में दबे होने की सूचना है। तीन यात्रियों के शवों को मलबे से निकाल लिया गया है। इन सभी की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। जबकि एक अन्य घायल को भी निकाला गया है, जिसका उपचार किया जा रहा है।

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नन्दन सिंह रजवार ने बताया कि आपदा कन्ट्रोल रूम को रविवार सुबह 7.30 बजे के करीब सूचना प्राप्त हुई कि केदारनाथ यात्रा मार्ग पर चीरबासा के पास पहाड़ी से मलबा व भारी पत्थर आने से यात्रियों के दबने की सूचना है।

सूचना मिलते ही यात्रा मार्ग में तैनात सुरक्षा कर्मी, जिसमें एनडीआरएफ, डीडीआर, वाईएमएफ प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य में लग गई। रेस्क्यू टीम द्वारा मलबे से तीन व्यक्तियों के शवों को निकाल लिया गया है। राहत व बचाव के लिए सर्च अभियान जारी है।

रेस्क्यू टीम ने मलवे से तीन व्यक्तियों को निकाल लिया गया है जो मृतक पाये गये तथा एक घायल व्यक्ति को निकालकर उसका प्राथमिक उपचार कर घायल व्यक्ति को केदारनाथ यात्रा मार्ग में बने अस्थाई अस्पताल में भर्ती कर इलाज किया जा रहा है।

वहीं एन.डी.आर एफ, डीडीआर,वाईएम.एफ प्रशासन की टीम मौके पर राहत और बचाव में लगी हुई है अन्य यात्रियों की खोज में और प्रशासन का सर्च अभियान जारी है। वही अभी मृतक तीनों व्यक्तियों के बारे में जानकारी की जा रही है कि वह किस प्रदेश और स्थान से केदार धाम की यात्रा के लिए आए थे।हालात नियंत्रण में है। राहत और बचाव कार्य के मद्देनज़र यात्रा का रूट थोड़ा सा तब्दील कर दिया गया है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!