दुखद: जंगलों में लगी आग हुई बेकाबू, चपेट मे आने से युवक की मौत

MS Malik
By
1 Min Read

देहरादून। उत्तराखंड के जंगलों में आग एक बार फिर धधक पड़ी है। पहाड़ जल रहे है। इस आग में बेशकीमती वनसंपदा का नास तो हो ही रहा है लेकिन अब एक बेहद ही दुखद खबर सामने आ रही है। अल्मोड़ा जिले के सोमेश्वर के खाईकट्टा में जंगल की आग में जलने से युवक की मौत हो गई। अफसोस कि सिस्टम को बाद में पता चला।

जानकारी के मुताबिक बीते बृहस्पतिवार को सोमेश्वर के खाईकट्टा के पास जंगल में आग लग गई। गांव के ही लोग देर रात तक आग बुझाने में जुटे रहे। इसी बीच गांव का युवक महेंद्र सिंह (40) आग की चपेट में आ गया।बुरी तरह जलने से उसकी मौत हो गई। उसका आधा शरीर जलकर खाक हो गया। सूचना के बाद दूसरे दिन वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और अधजले शव को कब्जे में लिया।

वहीं वन रेंजर मनोज लोहनी ने कहा कि नाप भूमि पर आग लगी थी। आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। वहीं बीते दिनों सोमेश्वर क्षेत्र में लीसा दोहन में लगे दो महिला, दो पुरुष सहित चार श्रमिकों की जंगल की आग की चपेट में आने से मौत हो चुकी है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!