दुखद: रेलवे का निर्माणधीन पुल गिरने से 17 की मौत घायल, मुख्यमंत्री ने जताया शोक

MS Malik
By
1 Min Read

एजेंसी
नई दिल्ली। मिजोरम के सैरांग इलाके के पास एक निर्माणाधीन रेलवे पुल गिरने से बुधवार को कम से कम 17 श्रमिकों की मौत हो गई। एक्स (ट्विटर) पर घटना की जानकारी देते हुए मुख्यमंत्री ज़ोरमथांगा ने दुख व्यक्त किया और कहा कि बचाव कार्य जारी है।

मिजोरम के मुख्यमंत्री ज़ोरमथांगा ने ट्विटर पर लिखा- “आइजोल के पास सायरांग में निर्माणाधीन रेलवे ओवर ब्रिज आज ढह गया। कम से कम 17 श्रमिकों की मौत हो गई। बचाव कार्य जारी है। इस त्रासदी से बहुत दुखी और प्रभावित हूं। मैं सभी शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। उन्होंने आगे पोस्ट में कहा, ”बचाव कार्यों में मदद के लिए बड़ी संख्या में सामने आए लोगों के प्रति आभार व्यक्त करता हूं।”

पुलिस ने कहा कि घटनास्थल पर कई अन्य लोगों के फंसे होने की आशंका है, क्योंकि आइजोल से लगभग 21 किलोमीटर दूर सुबह 10 बजे के आसपास जब यह घटना हुई, तब 35-40 कर्मचारी मौजूद थे। एक पुलिस अधिकारी ने कहा, “मलबे से अब तक सत्रह शव बरामद किए जा चुके हैं… कई अन्य अभी भी लापता हैं।”

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!