दुखद : वरिष्ठ राज्य आंदोलनकारी सुशीला बलूनी का निधन, सीएम ने जताया शोक

MS Malik
By
1 Min Read

देहरादून। वरिष्ठ राज्य आंदोलनकारी, एवं महिला आयोग की अध्यक्षा रही सुशीला बलूनी का आज निधन हो गया है। वह 84 वर्ष की थीं तथा पिछले काफी समय से बीमार थीं। उन्होंने आज सायं मैक्स अस्पताल अंतिम सांस ली। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्व. बलूनी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। स्व. बलूनी ने उत्तराखंड राज्य आंदोलन में बढ़-चढ़कर भाग लिया। उत्तराखंड बनने के बाद वह राज्य महिला आयोग और राज्य आंदोलनकारी सम्मान परिषद की अध्यक्ष भी अध्यक्ष रहीं। बलूनी के निधन पर जागरूक बनो आवाज़ उठाओ संगठन के अध्यक्ष यशवीर आर्य ने भी गहरा शोक व्यक्त किया है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!