दु:खद हादसा: रूद्रप्रयाग में खाई में गिरी कार, 11 वर्षीय बालक सहित 3 की मौत

MS Malik
By
1 Min Read

देहरादून। रुद्रप्रयाग जिले के खांकरा- नौंगांव के पास एक कार दुर्घटनाग्रस्त होकर नीचे गदेरे मैं गिर गई, जिसमें 11 वर्षीय बालक सहित तीन लोग काल के गाल में समा गए। संभवत दुर्घटना मंगलवार शाम किसी समय घटित हुई है। उक्त लोग जब घर नहीं पहुंचे तो बुधवार सुबह परिजन खोजबीन करने निकले तो दुर्घटना का पता चला जिसकी सूचना पुलिस को दी गई।

सूचना पर कोतवाली पुलिस मय फोर्स के मौके पर पहुंची तो पाया कि (बद्रीनाथ मुख्य मार्ग) खांकरा नौगांव से लगभग 500 मीटर नीचे खाई में गदेरे के पास में एक वाहन कार संख्या यूके 13A 8841 कार सफेद रंग एवं उसके पास में 3 शव पड़े मिले थे। कोतवाली रुद्रप्रयाग पुलिस पीएसी, एसडीआरएफ व फायर सर्विस टीम द्वारा शवों को निकालकर जिला चिकित्सालय लाया गया।
मृतकों की पहचान
1- सूरज लाल पुत्र उद्दीलाल (उम्र 25 वर्ष) 2- लक्की पुत्र जयपाल (उम्र 16 वर्ष)
3- अंकित पुत्र सुरेश लाल (उम्र 11 वर्ष) निवासी अमसारी, रूद्रप्रयाग के रूप में हुई है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!