देहरादून: SSP अजय सिंह ने देहात SOG की टीम को भंग किया

MS Malik
By
2 Min Read

देहरादून। ऋषिकेश में पत्रकार के साथ मारपीट मामले के बाद पुलिस कप्तान अजय सिंह ने देहात पुलिस की समीक्षा की. इस दौरान एसएसपी ने अवैध शराब पर थाना ऋषिकेश पर इस साल की कार्यवाही के आंकड़े चेक किए. एसएसपी ने नाराजगी जाहिर करते हुए देहात एसओजी की टीम को भंग कर दिया है।

बता दें बीते रविवार को शराब माफियों ने पत्रकार के साथ मारपीट कर बुरी तरह घायल कर दिया था. जिसके बाद मंगलवार को देहरादून के एसएसपी अजय सिंह ने देहात पुलिस की समीक्षा की. इस दौरान एसएसपी ने थाना ऋषिकेश पर इस साल की कार्यवाही के आंकड़े चेक किए. जिसमे सामने आया कि अवैध शराब की तस्करी में लिप्त आरोपियों के खिलाफ ऋषिकेश पुलिस ने कार्यवाही करते हुए पिछले आठ महीने में हर दूसरे दिन एक शराब तस्कर को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।

SSP ने भंग की देहात SOG की टीम
वहीं पुलिस द्वारा कुल 113 मुक़दमे दर्ज कर 111 तस्करों को गिरफ्तार किया गया है. एसएसपी देहरादून ने शराब तस्करों पर कार्यवाही न होने पर नाराजगी दिखाई. इसके साथ ही देहात की एसओजी की टीम को भंग कर दिया है. बता दें अब पूरे देहरादून में सिर्फ एक एसओजी का कार्यक्षेत्र होगा. जो एसएसपी को रिपोर्ट करेगी. इसके साथ ही दो दर्जन से ज्यादा पुलिसकर्मियों को थाना ऋषिकेश से अन्य जगह ट्रांसफर हो सकते हैं।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!