देहरादून : तहसील में कार्यरत कानूनगो 10 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

MS Malik
By
2 Min Read

देहरादून। राजधानी देहरादून की डोईवाला तहसील में कार्यरत कानूनगो को विजिलेंस की टीम ने 10 हजार रुपये र‍िश्‍वत लेते हुए रंगेहाथ दबोचा है। कानूनगो ने पांच-पांच हजार रुपये प्रत‍ि फाइल के नाम पर र‍िश्‍वत मांगी थी। आरोप‍ित के ख‍िलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
शिकायतकर्ता ने टोल फ्री नंबर पर बताया क‍ि कानूनगो मोतीलाल न्‍यू श‍िव मार्केट शास्‍त्रीनगर ज्‍वालापुर हर‍िद्वार र‍िश्‍वत मांग रहा है। जांच में पता चला क‍ि शिकायतकर्ता की मां ने अपने दो भूखंडों को कृषि भूम‍ि से अकृषि भूम‍ि घोष‍ित करने के ल‍िए 31 अक्‍टूबर 2021 को आवेदन किया था। दोनों रकबों की अलग अलग पत्रावली पर रिपोर्ट लगाने के ल‍िए श‍िकायकर्त्ता ने कानूनगो मोतीलाल से कई बार संपर्क क‍िया। जिस पर कानूनगो ने प्रत‍ि फाइल पांच हजार रुपये समेत कुल 10 हजार रुपये की र‍िश्‍वत मांगी।

जांच सही पाए जाने के बाद ट्रैप टीम गठ‍ित की गई। बुधवार को कानूनगो मोतीलाल पुत्र स्‍व. शकिलचंद न‍िवासी न्‍यू श‍िव मार्केट शास्‍त्रीनगर ज्‍वालापुर हर‍िद्वार, हाल तैनाती कानूनगो डोईवाला को श‍ि‍कायतकर्त्‍ता से 10 हजार रुपये तहसील कार्यालय से रंगेहाथ ग‍िरफ्तार किया। पुल‍िस अधीक्षक सतर्कता सेक्‍टर देहरादून रेनू लोहानी ने बताया क‍ि भ्रष्टाचार के व‍िरुद्ध टोल फ्री नंबर पर श‍िकायत कर सकते हैं।

डोईवाला में विजिलेंस की टीम ने कार्रवाई करते हुए कानूनगो मोतीलाल को ₹10000 रिश्वत लेते हुए अरेस्ट किया गया है आरोपी 143 की रिपोर्ट लगाने के नाम पर रिश्वत मांग रहा था कानूनगो मोतीलाल को तहसील के निकट गिरफ्तार किया गया है विजिलेंस को शिकायत मिली थी कि शिकायतकर्ता से मोतीलाल द्वारा रिश्वत मांगी जा रही है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!