देहरादून: पहले प्रेमी से मन भरा तो दूसरे प्रेमी संग मिलकर कर दी पहले वाले की हत्या

MS Malik
By
2 Min Read

देहरादून। राजधानी में प्रेम प्रसंग में एक युवक की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मामले में नाबालिग प्रेमिका ने अपने पुराने प्रेमी को घर पर बुलाया और नये आशिक के साथ युवक की बेल्ट से गला घोंटकर हत्या कर दी। उसके बाद शव बोरे में पैक कर अपने घर से करीब 3 किमी दूर जंगल में गड्ढा खोदकर उसमें दफना दिया।

नालापानी चौकी में कुछ दिन पहले मृतक के गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज की गई थी। पुलिस ने जब जांच शुरू की, तो युवक की गुमशुदगी के करीब 10 दिन बाद मामले का खुलासा हुआ। पुलिस ने आरोपी प्रेमिका और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर मुकदमा दर्ज किया है. साथ ही युवक का शव भी आरोपियों के निशानदेही पर बरामद किया।

पुलिस से मिली जानकारी अनुसार, नालापानी रोड निवासी नरेंद्र सिंह (बंटी) उम्र 27 वर्ष की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई गई थी। पुलिस ने जांच शुरू की, तो मामला प्रेम प्रसंग का निकला। पुलिस ने बताया कि मृतक नरेंद्र सिंह का कंडोली निवासी एक नाबालिग के साथ पुराना प्रेम प्रसंग था।

इसी बीच नाबालिग का पंचर की दुकान लगाने वाले आकाश उम्र 22 वर्ष से मुलाकात हुई और उससे प्रेम संबंध शुरू हो गया। इस बीच नरेंद्र अपनी प्रमिका से बात करने की कोशिश कर रहा था तो नाबालिग प्रेमिका और उसके नये प्रेमी आकाश ने नरेंद्र को अपने घर पर बुलाया और उसकी बेल्ट से गला घोंटकर हत्या कर दी। इसके बाद दोनों ने मिलकर नरेंद्र का शव बोरे में पैक कर स्कूटी से अपने घर से 3 किमी की दूरी पर आमवाला के पास जंगल मे ले गए और वहां गड्ढे में शव को दफनाया दिया। आरोपियों के निशानदेही पर युवक का शव बरामद किया गया है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!