देहरादून : फर्जी कागज बनाकर करोडो में बेच दी जमीन एक आरोपी गिरफ्तार, कांग्रेस नेता भी शामिल! देखें वीडियो

MS Malik
By
2 Min Read

देहरादून। जमीन के फर्जी कागजात तैयार कर 4.50 करोड़ की धोखाधड़ी करने वाले को गैंगस्टर एक्ट के तहत क्लेमेंनटाउन पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में काग्रेस के एक नेता विजय सारस्वत का नाम भी सामने आया है।

आपको बता दें कि वादी अशोक अग्रवाल द्वारा अभियुक्त समीर के खाते में 2 करोड़ 40 लाख और एक करोड़ 85 लाख रुपए विजय सारस्वत व अन्य लोगो को दिया था, गौरतलब है कि देहरादून के सहारनपुर रोड पर विजय कुमार गुप्ता, राधा बल्लभ गुप्ता, भटनागर सहित समीर कामयाब के द्वारा वादी अशोक अग्रवाल जो कि लक्ष्मण झूला पौड़ी गढ़वाल के रहने वाले हैं उनको फर्जी कागजात तैयार करते हुए जमीन दिखाई गई जो जमीन पहले से ही विवादित थी और जिस पर पहले ही मुकदमें चल रहे थे जोकि स्वर्गीय डीके मित्तल की बताई जा रही है। पूरे मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी समीर कामयाब के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट में मुकदमा दर्ज गिरफ्तार किया गया है साथ ही अन्य आरोपी फातिमा सहित अन्य लोगों के खिलाफ भी मुकदमा पंजीकृत किया गया है।

एसएसपी दलीप सिंह कुंवर ने बताया कि अभियुक्त गणों के द्वारा षड्यंत्र के तहत कूट रचित दस्तावेज तैयार कर धोखाधड़ी की गई है तथा पूर्व में भी उक्त जमीन के अभियुक्त बाबर हुमायूं द्वारा भी फर्जी कागजात के माध्यम से कूट रचित दस्तावेज तैयार किए गए जिसके बाद पुलिस ने आरोपी बाबर हुमायूं को गिरफ्तार किया था और अभी भी इस भूमि पर कई भूमाफिया कब्जा करने की नियत से फर्जी दस्तावेज तैयार कर रहे हैं जिस के संबंध में पुलिस लगातार जांच कर रही है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!