देहरादून: राजधानी में पुलिसकर्मी ने शादी का झांसा देकर युवती को हवस का शिकार बनाया, मुकदमा दर्ज

MS Malik
By
2 Min Read

देहरादून। राजधानी देहरादून में एक पुलिसकर्मी पर युवती ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए पटेलनगर थाने में मुकदमा दर्ज करवाया है। बताया जा रहा कि सिपाही पहले से ही शादीशुदा है। पीड़िता भी पुलिस से जुड़े एक विभाग में नौकरी करती है।

युवती ने पुलिस को बताया कि नौकरी के दौरान लोहाघाट के मल्ला कर्णकरायत निवासी सिपाही सुनील से मुलाकात हुई थी। वह विभाग में अटैचमेंट पर तैनात हुआ था। दिसंबर 2020 में सुनील ने शादी का प्रस्ताव रखा। युवती ने हामी भरी तो आरोपी ने उसके साथ कई जगह दुष्कर्म किया। आरोप है कि जब वह गर्भवती हो गई तो दवाएं खिलाकर उसका गर्भपात भी करवा दिया। कुछ समय बाद युवती को पता लगा कि आरोपी पहले से शादीशुदा है। युवती ने उससे बात की तो बताने लगा कि उसका पत्नी से विवाद चल रहा है
अब जल्द ही दोनों एक दूसरे से अलग हो जाएंगे, लेकिन युवती ने आरोपी का नंबर ब्लॉक कर दिया। आरोपी ने दबाव बनाया कि उसने किसी दूसरे से शादी की तो वह जान दे देगा। इसके बाद दोनों मिलने-जुलने लगे। बाद में युवती को पता लगा कि उसका तलाक का कोई केस नहीं चल रहा है। युवती ने उससे कहा कि वह जान दे देगी। आरोप है कि सिपाही ने कहा कि उस पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा। इसके बाद पीड़िता ने डीजीपी कार्यालय में तहरीर दे दी। इंस्पेक्टर पटेलनगर ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!