देहरादून : सुबह सुबह गढवाल जा रही रोडवेज बस और कार की भिड़ंत, मची चीख पुकार

MS Malik
By
2 Min Read

देहरादून। राजधानी देहरादून के लच्छीवाला में आज सुबह एक रोडवेज बस और मारूती कार की जबरदस्त भिड़ंत हो गई। भीषण टक्कर से कार के परखच्चे उड़ गए और बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई जिसमें कुछ लोगों को हल्की चोटें आई है।

जानकारी के मुताबिक रोडवेज बस संख्या uk07 PA3112 देहरादून से पौड़ी गढवाल जा रही थी इसी दौरान लच्छीवाला के पास तेज रफ्तार रोडवेज़ बस ने मारुति 800 कार uk07 X 3418 को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी जिससे दोनों वाहन अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकरा गए हादसा देख बस में सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। हादसे के समय कार में 2 लोग सवार थे जबकि बस में भी अनेकों यात्री सफर कर रहे थे।

बस सवार लोगों का आरोप है बस चालक ने शराब पी रखी थी और वह तेज रफ्तार से बस चला रहा था। गनीमत यह रही कि इस हादसे में किसी को गंभीर चोटें नहीं आई कुछ लोगों को मामूली चोट आई है। बस में सवार यात्रियों का आरोप है कि पहाड़ जा रही बस चालक के शराब पीने के कारण यह हादसा हुआ है। उन्हें पहाड़ी मार्ग पर हादसे की आशंका बनी हुई थी। हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर बस चालक का मेडिकल कराने के साथ ही जांच शुरू कर दी।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!