देहरादून से डॉ फारूख, मुजफ्फरनगर से गुलफ़ाम अहमद को नेशनल अवार्ड

MS Malik
By
2 Min Read

नई दिल्ली। एनडी तिवारी भवन में आयोजित विश्व उर्दू दिवस पर आयोजित प्रोग्राम में देशभर के 18 लोगों को नेशनल अवार्ड से सम्मानित किया गया, जिन्होंने अपने क्षेत्र में सराहनीय योगदान दिया है।इनमें विभिन्न क्षेत्रों में विशिष्ट उपलब्धियां एवं उर्दू भाषा के विकास में अहम भूमिका वाले लोगों के नाम भी शामिल है। इनमें उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर से वरिष्ठ पत्रकार व सोशल एक्टिविस्ट गुलफाम अहमद को शिक्षा के क्षेत्र में सराहनीय कार्य, लंबे समय तक निष्पक्ष पत्रकारिता एवं उर्दू भाषा के विकास के लिए बाबा ए मौलवी अब्दुल हक अवार्ड देकर सम्मानित किया गया। शामली से वरिष्ठ पत्रकार केपी मलिक को पत्रकारिता के क्षेत्र में सम्मानित किया गया। इसके अलावा दिल्ली अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व चेयरमैन डॉक्टर जफर इस्लाम को लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड दिया गया। हकीम अताउर रहमान अजमली को इल्मत यासीन मेमोरियल उर्दू अवार्ड प्रदान किया गया।साथ ही भारत के विभिन्न राज्यों से आए लोगों को यहां सम्मानित किया गया। जिनमें जिलानी खान अलीगढ़ी, अशरफ अली बस्तवी,डॉक्टर मंसूर हसन कमाल, सैयद अजमल हुसैन,परवेज अशरफ,शराफत हुसैन कासमी,के पी त्यागी, जमीर हाशमी, वसीम राशिद, अली आदिल, मोहम्मद सिराज अजीम, मोहम्मद अकरम, जाहिदा बेगम, गुलफाम अहमद, जाहिद अली को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उर्दू डेवलोपमेन्ट ऑर्गनाइजेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ सैयद अहमद खान,प्रोफेसर अख्तर, यू डीओ कॉर्डिनेटर तहसीन अली,प्रोफ़ेसर अब्दुल हक, ख्वाजा मोहम्मद इकरामुद्दीन, डॉ सैयद फारूक, मौलाना मोहम्मद रहमानी,सैयद मंसूर, डॉक्टर अब्दुल हक ने अपने विचार रखे। नेशनल कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश से 4 लोगो को सम्मान मिला। तो वहीं दिल्ली, गोआ, राजस्थान, पंजाब आदि राज्यो को प्रतिनिधित्व मिला। यहां देश भर से कुल 18 लोग सम्मनित किये गए। निज़ामत डॉक्टर खूबेब व सदारत प्रोफेसर ख्वाजा इकरामुद्दीन ने की।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!