देहरादून हरिद्वार समेत आधा दर्जन रेलवे स्टेशनों को बम से उड़ानें की धमकी

MS Malik
By
2 Min Read

प्रदेश के डीजीपी अशोक कुमार ने दी पूरे मामले की जानकारी

देहरादून। देवभूमि उत्तराखंड के आधा दर्जन शहरों के रेलवे स्टेशन पर बम धमाकों की धमकी दी गई। धमकी भरे लेटर में लिखा गया कि, देहरादून, रुड़की, ऋषिकेश, हरिद्वार, नजीबाबाद और लक्सर नाम के 6 रेलवे स्टेशनों को उड़ा दिया जाएगा। यह लेटर मिलने पर पुलिस-सुरक्षा तंत्र ने फौरन जांच-पड़ताल शुरू कर दी। प्रदेश के डीजीपी अशोक कुमार ने बताया कि, धमकी भरा लेटर रुड़की रेलवे स्टेशन अधीक्षक को 7 मई की शाम को मिला था।

पत्रकारों को जानकारी देते डीजीपी अशोक कुमार

डीजीपी ने कहा, “यह लेटर सलीम अंसारी के नाम से भेजा गया, जिसमें खुद को उसने JeM एरिया कमांडर बताया। उसे ढूंढ निकाला गया है और उसके बारे में पता चला है कि वह पिछले 20 सालों से इस तरह के धमकी भरे पत्र भेज रहा है।

डीजीपी अशोक कुमार ने कहा कि, उत्तराखंड के 6 रेलवे स्टेशनों को उड़ाने की धमकी भरा पत्र भेजने वाला व्यक्ति मानसिक रूप से ठीक नहीं लगता। हालांकि, फिर भी एहतियात बरता जा रहा है।”

2साल पहले भी दी गई थी धमकी
रुड़की रेलवे स्टेशन अधीक्षक के मुताबिक, उन्हें 2 साल पहले अप्रैल 2019 में भी इस तरह का धमकी भरा खत मिला था। अधीक्षक ने कहा कि, अब प्रदेश में 4 धाम यात्रा की शुरुआत हो गई है और ऐसे में उत्तराखंड पुलिस को मुस्तैद रखा गया है। उन्होंने कहा कि, धमकी को देखते हुए भी रेलवे स्टेशनों के अलावा प्रदेश के प्रमुख मंदिरों और भीड़-भाड़ वाले आयोजनों पर फोकस करने को कहा गया है। वहीं, पुलिस पहले मिल चुके इस तरह के धमकी भरे पत्रों की हैंडराइटिंग भी मिलान कर रही है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!