देहरादून : हेड कांस्टेबल ने ऑन ड्यूटी अपनी राइफल से किया आत्महत्या का प्रयास, हालत गंभीर

MS Malik
By
1 Min Read

देहरादून। राजधानी देहरादून के सीमद्वार थाना क्षेत्र में एक हेड कांस्टेबल द्वारा ड्यूटी के दौरान अपनी राइफल से गोली मारकर आत्महत्या के प्रयास का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक विपिन मिश्रा उप सेनानी जीडी 23 वीं बटालियन आइटीबीपी सीमाद्वार देहरादून ने थाने में लिखित तहरीर देकर सूचित किया कि उक्त कंपनी का हेड कांस्टेबल सिद्धिराम गॉड जो 7 को कैंप परिसर में जिम गार्ड ड्यूटी में अपने इंसास राइफल के साथ ड्यूटी कर रहा था। ड्यूटी के दौरान ही हेड कांस्टेबल ने अपनी राइफल से अपने को गोली मारकर आत्महत्या का प्रयास किया गया जिसको तत्काल महंत इंद्रेश अस्पताल में भर्ती किया गया जो उपचाराधीन है।प्राप्त तहरीर पर तत्काल सूचना उच्चाधिकारी गण को द्वारा उचित माध्यम दी गई एवं प्राप्त आदेश निर्देशों पर सिद्धराम गॉड के विरुद्ध अंतर्गत धारा 309 आईपीसी का अभियोग पंजीकृत किया गया जांच एवं विवेचना प्रचलित है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!