नशे में धुत युवक-युवतियों में मारपीट, तीन युवकों पर मुकदमा दर्ज वाहन सीज

Astitva Times Desk
3 Min Read

अस्तित्व टाइम्स

देहरादून। राजपुर पुलिस ने झगड़ा कर रहे तीन युवकों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। सहस्रधारा जैसे पिकनिक स्पॉट जो कभी परिवार के साथ सैर का केंद्र होते थे, वह अब नशेबाजी और हुड़दंगियों का अड्डा बन रहे हैं। सहस्त्रधारा युवक युवतियों की इसलिए भी पहली पसंद बना हुआ है कि वहां पर कई होटलों में घंटे के हिसाब से कमरे भी आसानी से मिल जाते हैं। रोपवे के पास एक होटल तो इस मामले में काफी चर्चित है।

रविवार को सहस्रधारा में नशे में धुत्त युवक युवतियों में जमकर मारपीट हुई। आरोप है कि पहले युवकों ने युवतियों को पीटा और फिर दो युवतियों ने एक युवक पर लात घूसे और बेल्ट बरसाई। सोशल और डिजिटल मीडिया में इसके वीडियो वायरल होने पर एसएसपी अजय सिंह ने तुरंत संज्ञान लिया। उनके निर्देश पर की गई कार्रवाई में तीन युवकों पर मुकदमा दर्ज कर उन्हें हिरासत में लिया गया है।

एसएसपी अजय सिंह ने वीडियो में दिख रहे युवकों के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्यवाही के थानाध्यक्ष राजपुर को निर्देश दिए थे। जिस पर राजपुर पुलिस ने वायरल वीडियो की जांच कर उक्त वीडियो में लड़को के पास दिख रही 02 स्कूटी UK 07 DS 2972 व UK 07 FM 8491 के माध्यम से जानकारी प्राप्त करते हुए वीडियो में दिख रहे तीनो युवकों
1- प्रमोद सिंह पुत्र जगदीश सिंह निवासी ग्राम झलपड़ी श्रीकोट, पौड़ी गढ़वाल,
2- आकाश सिंह पुत्र जन बल्लभ सिंह निवासी जलपाड़ी श्रीकोट पौड़ी गढ़वाल
3- गौरव रावत पुत्र सुखदेव सिंह निवासी झलपाड़ी पौड़ी गढ़वाल को चौकी बुलाकर उनके विरुद्ध पुलिस एक्ट के तहत वैधानिक कार्यवाही की गई।

पुलिस हिरासत मारपीट के आरोपी युवक
साथ ही दोनों स्कूटी को Mv Act में सीज किया गया। घटनाक्रम के संबंध में यदि उक्त युवती के द्वारा कोई प्रार्थना पत्र दिया जाता है तो अभियुक्तो के विरुद्ध अलग से विधिक कार्रवाई की जाएगी। हालांकि, जो वीडियो वायरल हो रहा है, उसमें युवतियां एक युवक पर लात घूसे बरसाते हुए भद्दी गालियां दे रही हैं। एसएसपी ने पिकनिक स्पॉट का माहौल खराब करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई के निर्देश संबंधित पुलिस अफसरों को दिए हैं। उन्होंने कहा कि दून की कानून व्यवस्था के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!