पहाड़ में फिर दुखद सड़क हादसा तीन की मौत, दो विकासनगर निवासी

Astitva Times Desk
1 Min Read

 

देहरादून। प्रदेश में फिर एक दुखद हादसा सामने आया है जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई है। आपदा प्रबंधन से मिली जानकारी के अनुसार तहसील बड़कोट के अंतर्गत चामी बर्नीगाड के पास एक पिकअप दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना मिली है।
उक्त वाहन में कुल तीन लोग सवार थे जिनकी घटनास्थल पर ही मृत्यु होनी बताई गई है। वाहन संख्या HP- 17 G- 0319 पुलिस, एसडीआरएफ द्वारा अभी रेस्क्यू किया जा रहा है।
मृतकों की सूची

1 प्रवीण जैन पुत्र चमन लाल, निवासी जीवन गढ़ विकासनगर
2. नौशाद पुत्र नूर मोहम्मद निवासी जीवनगढ थाना विकासनगर देहरादून।

3. अजय शाह पुत्र बरगी नाथ निवासी चौबेया थाना सासाराम जिला रोहतास बिहार
हाल पता- जीवनगढ़ थाना विकास नगर देहरादून।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!