निजी स्वार्थ के लिए पार्षद जी कर रहे शहीद के सम्मान पर राजनीति: मामचंद

Astitva Times Desk
2 Min Read

 

देहरादून। सोमवार को धर्मपुर विधानसभा के मोथरोवाला वार्ड में शहीद गोविंद सिंह रांगड के नाम पर बनने वाले सामुदायिक भवन के शिलांन्यास के अवसर पर भाजपा विधायक विनोद चमोली की मौजूदगी में भाजपा कार्यकर्ताओं एवं निर्दलीय पार्षद सोबत सिंह रमोला एवं उनके समर्थकों के बीच हुई नोंकझोंक की कड़ी निंदा करते हुए पूर्व पार्षद मामचंद ने कहा कि शहीदों के नाम पर राजनीति करने से पार्षद जी को बचना चाहिए।

मामले की जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि 26 मई 2025 को नगर निगम कार्यालय के पास क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों ने मिलकर वीर शहीद गोविंद सिंह रागंड जी के नाम पर एक सामुदायिक भवन के शिलान्यास की योजना बनाई थी। जिसके शिलान्यास के लिए क्षेत्रीय विधायक विनोद चमोली पहुंचे थे इसी दौरान पार्षद जी ने समर्थकों संग कार्यक्रम स्थल पर पहुंच कर बिना वजह विवाद पैदा कर माहौल खराब करने का प्रयास किया। उन्होंने कहा कि वीर शहीद गोविंद सिंह रांगड के नाम से यहां पर बनने वाले सामुदायिक भवन से जहां क्षेत्रवासियों को काफी लाभ होता वही वीर शहीद गोविंद सिंह रांगड जी के बारे में जानकर आने वाली पीढ़ियों के लिए गर्व और प्रेरणा का केंद्र बनता।लेकिन दुर्भाग्यपूर्ण रूप से,
वर्तमान पार्षद द्वारा मौके पर पहुंचकर इस कार्य का विरोध किया गया और उन्होंने उस स्थान पर अपना व्यक्तिगत ऑफिस बनाने की इच्छा जाहिर की।

यह कृत्य न केवल शहीदों के बलिदान का अपमान है,
बल्कि एक घिनौनी और निंदनीय राजनीति का प्रतीक भी है। हम इस गैर जिम्मेदाराना रवैये की कड़े शब्दों में निंदा करते हैं
और प्रशासन से मांग करते हैं कि शहीद गोविंद सिंह रागंड जी के नाम पर सामुदायिक भवन का निर्माण पूर्व निर्धारित स्थान पर ही किया जाए।

शहीदों का सम्मान, देश का सम्मान है। वीर शहीद गोविंद सिंह रांगड के नाम पर बनने वाले सामुदायिक भवन के निर्माण हेतु क्षेत्र में रहने वाले प्रत्येक देशभक्त के साथ ही भाजपा कार्यकर्ता कोई समझौता नहीं करेंगे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!