न्युज़ एंकर रोहित सरदाना की इलाज के दौरान हार्ट अटैक से मौत

500

नई दिल्ली। आजतक में कार्यरत मशहूर न्यूज एंकर रोहित सरदाना का शुक्रवार को हार्ट अटैक से निधन हो गया। रोहित सरदाना कोरोना संक्रमण से जूझ रहे थे। इससे पहले उनकी मां भी कोरोना संक्रमित हुई थीं। रोहित वेंटिलेटर पर थे और उन्हें संक्रमण अधिक बताया था। रोहित आज तक न्यूज चैनल में कार्यरत थे। इससे पहले वह लंबे समय तक जी न्यूज में रहे।