परिवहन अधिकारी ने खुद को गोली मार आत्महत्या का प्रयास किया, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

MS Malik
By
2 Min Read

देहरादून। मंगलवार सुबह सुबह प्रदेश में एक आत्महत्या के प्रयास का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। एआरटीओ रूद्रपुर में तैनात एक परिवहन कर अधिकारी द्वारा गोली मारकर आत्महत्या के प्रयास का मामला सामने आया है। अधिकारी को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया जहां उनकी गंभीर हालत को देखते हुए हायर सेंटर रेफर किया गया है।

काशीपुर के रामनगर रोड निवासी उक्त अधिकारी छात्र संघ उपाध्यक्ष एवं राज्य आंदोलनकारी भी रहे हैं। पड़ोसियों का कहना है कि परिवहन विभाग में कार्यरत जसवीर सिंह ने मंगलवार सुबह अपने निवास पर अपनी कनपटी से सटाकर गोली मार ली। प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह सुबह पड़ोसियों ने जसवीर के रामनगर रोड स्थित घर पर गोली की आवाज सुनी। इसके बाद आसपास के लोग उनके घर पहुंचे जहां जसवीर सिंह गंभीर हालत में पड़े हुए थे और उनके सब से खून बह रहा था। आनन-फानन में परिजन उन्हें लेकर उप जिला चिकित्सालय पहुंचे जहां उनका प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेकर कर दिया।

परिजनों का कहना है कि जसबीर ने सुबह-सुबह अपने कमरे में कनपटी से सटाकर गोली मार ली। एलडी भट्ट अस्पताल के चिकित्सकों ने उनकी स्थिति को देखते हुए उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया। जिसके बाद परिजन उन्हें एक निजी अस्पताल में ले गए जहां चिकित्सकों ने उन्हें आईसीयू में रखा है। जसवीर की हालत अभी भी नाजुक बताई जा रही है। जसवीर द्वारा आत्महत्या की कोशिश क्यों की यह अभी पता नहीं चल पाया है। घटना की जानकारी मिलने पर स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुंचकर परिजनों एवं आसपास के लोगों से मामले की जानकारी ली। घटना के बाद परिजनों के साथ ही क्षेत्रवासी की घटना को लेकर स्तब्ध हैं।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!