पार्षद जी का बस्ता जमा होते ही गड्ढामुक्त होने लगी वार्ड की सडके

MS Malik
By
1 Min Read

देहरादून। नगर निगम पार्षदों का कार्यकाल समाप्त हो गया है। दो दिसंबर को सभी के बस्ते भी जमा हो गए हैं। नगर निगम के वार्ड नंबर 59 गुजराडा मानसिंह में कई सड़कों की दुर्दशा पिछले कई वर्षों से बहुत खराब है। क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि की अनदेखी के चलते लोगों को लगातार समस्या का सामना पड़ रहा है। कई बार तो गाड़ियों के टायर गड्ढे में गिरने से कई लोग चोटिल भी हो चुके हैं।

वरिष्ठ भाजपा नेता एवं चालंग के पूर्व प्रधान समीर पुंडीर के प्रयासों से नागल से चालंग को जाने वाली रोड गड्ढा मुक्त होना शुरू हो गई है। वरिष्ठ भाजपा नेता एवं चालंग के पूर्व प्रधान समीर पुंडीर ने बताया की वार्ड पार्षद की अनदेखी के चलते लोगों को पिछले काफी समय से सड़क टूटी होने के कारण समस्याओं को सामना करना पड़ रहा था। उनके निवेदन पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी जी के निर्देश पर पीडब्ल्यूडी द्वारा गड्ढा मुक्त करने का काम शुरू हो गया है। उन्होंने बताया कि क्षेत्र की सड़कों को जल्द ही गड्ढा मुक्त करा दिया जाएगा। ताकि जनता को लगातार हो रही समस्या से राहत मिल सके।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!