पूर्व भाजपा नेत्री और उसका प्रेमी तीन दिन की पुलिस रिमांड पर 

Astitva Times Desk
1 Min Read

 

देहरादून। धर्मनगरी हरिद्वार में नाबालिग बेटी के यौन शोषण के आरोप में गिरफ्तार पूर्व भाजपा नेत्री और उसके प्रेमी सुमित पटवाल को कोर्ट ने तीन दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस ने कोर्ट से अनुमति मिलने के बाद दोनों आरोपियों को जिला कारागार से निकालकर रानीपुर कोतवाली में लाकर पूछताछ शुरू कर दी है।

बताया जा रहा है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस की SIT (स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम) गहन पूछताछ करेगी। आरोपियों को मथुरा और आगरा ले जाया जाएगा, जहां से डिजिटल और दस्तावेजी साक्ष्य जुटाए जाएंगे।

 

रिमांड पर जाने से ठीक पहले पूर्व भाजपा नेत्री ने खुद पर लगे आरोपों से इनकार करते हुए अपने पति पर साजिश रचने का आरोप लगाया। उनका कहना है कि, “मुझे जानबूझकर फंसाया जा रहा है। यह पूरा मामला प्रॉपर्टी विवाद से जुड़ा हुआ है।”

पुलिस अब इस बयान की भी जांच कर रही है कि कहीं मामला यौन शोषण की आड़ में संपत्ति के विवाद से तो नहीं जुड़ा है। अब देखना होगा कि रिमांड के दौरान पुलिस पूछताछ में क्या सच्चाई सामने आती है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!