पैगंबर मोहम्मद साहब पर आपत्तिजनक टिप्पणी मामले में सुप्रीम कोर्ट ने नुपूर शर्मा को माफी मांगने का दिया निर्देश

MS Malik
By
2 Min Read

नूपुर शर्मा को कड़ी फटकार लगाते हुए सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें अपने बयान के लिए देश से माफी मांगने के निर्देश दिए हैं

नई दिल्ली। पैगंबर मोहम्मद साहब के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी करने को लेकर भारतीय जनता पार्टी की प्रवक्ता रही नुपूर शर्मा को कड़ी फटकार लगाते हुए सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें देश से माफी मांगने के लिए कहा है। कोर्ट ने निर्देश दिए हैं कि नूपुर शर्मा को अपने बयान को वापस लेते हुए टीवी पर आकर पूरे देश से माफी मांगने का निर्देश दिया है। शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट में अपने खिलाफ अलग-अलग राज्यों में दर्ज केसों को राजधानी दिल्ली में ट्रांसफर किए जाने की मांग को लेकर अदालत का दरवाजा खटखटाने के लिए पहुंची भारतीय जनता पार्टी की प्रवक्ता रही नूपुर शर्मा को सुप्रीम कोर्ट ने पैगंबर साहब को लेकर दिए गए विवाद के लिए कड़ी फटकार लगाई है।

अदालत ने नूपुर शर्मा को देश से माफी मांगने के लिए कहा है। अदालत की ओर से नूपुर शर्मा से कहा गया है कि उन्हें अपने बयान को वापस लेते हुए टीवी पर आकर देश से माफी मांगनी चाहिए। उल्लेखनीय है कि भारतीय जनता पार्टी की प्रवक्ता रही नूपुर शर्मा के खिलाफ राजधानी दिल्ली के अलावा पश्चिम बंगाल के कोलकाता और बिहार से लेकर महाराष्ट्र के पुणे तक कई मामले दर्ज हैं। इन्हीं मामलों को राजधानी दिल्ली में ट्रांसफर किए जाने की मांग को लेकर भारतीय जनता पार्टी की निलंबित प्रवक्ता नूपुर शर्मा सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाने के लिए पहुंची थी।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!