प्रदेश कांग्रेस नेताओं की दिल्ली में राहुल गांधी से मुलाकात आज, खास मुद्दों पर होगी चर्चा

MS Malik
By
2 Min Read

देहरादून। उत्तराखण्ड कांग्रेस के प्रमुख नेताओं की आज दिल्ली में पंचायत जुटेगी। दस जनपथ में होने वाली इस बैठक में राहुल गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मलिकार्जुन खड़गे और के सी वेणुगोपाल प्रदेश स्तरीय नेताओं से लोकसभा चुनाव के मद्देनजर महत्वपूर्ण चर्चा करेंगे। इस बैठक में पार्टी संगठन को मजबूत बनाने के लिए कुछ आवश्यक बदलाव व नयी जिम्मेदारी देने पर भी नेताओं से राय ली जाएगी।

बैठक में केंद्रीय नेताओं का उत्तराखण्ड कांग्रेस के बड़े नेताओं के बीच जारी कलह से हो रहे नुकसान को देखते हुए मिल जुल कर चुनावी समर में भाजपा को शिकस्त देने पर जोर रहेगा।

सूत्रों के मुताबिक भाजपा के जारी महा जनसंपर्क अभियान को देखते हुए कांग्रेस भी चुनावी दृष्टिकोण से अहम रणनीति बनाई जाएगी। प्रदेश स्तर पर भाजपा के खिलाफ माहौल बनाने वाले जन मुद्दों पर भी व्यापक रणनीति बनाये जाने की संभावना है। इसके अलावा हाल ही में पूर्व सीएम हरीश रावत, हरक सिंह रावत व विधायक मदन सिंह बिष्ट को मिले सीबीआई नोटिस से उपजे हालात पर भी चर्चा होने की उम्मीद है।

दिल्ली की बैठक में पूर्व सीएम हरीश रावत, प्रभारी देवेंद्र यादव , यशपाल आर्य, प्रीतम सिंह , हरक सिंह रावत, करण मेहरा,गणेश गोदियाल समेत लगभग एक दर्जन नेता मौजूद रहेंगे।राहुल गांधी की अध्यक्षता में होने वाली बैठक सुबह 11 बजे से दस जनपथ में शुरू होगी।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!