देहरादून। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) द्वारा उत्तराखंड सम्मिलित राज्य सिविल/प्रवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा-2024 का परिणाम घोषित होते ही प्रदेशभर में सफलता का उत्साह छा गया। इस प्रतिष्ठित परीक्षा में प्रयाग आईएएस अकादमी ने एक बार फिर अपनी उत्कृष्ट शैक्षणिक गुणवत्ता, प्रभावी मार्गदर्शन और सुनियोजित तैयारी प्रणाली का परिचय देते हुए उल्लेखनीय सफलता हासिल की है।अकादमी से जुड़े 65 से अधिक अभ्यर्थियों ने विभिन्न महत्वपूर्ण प्रशासनिक पदों पर चयनित होकर संस्थान का गौरव बढ़ाया है।

अकादमी के चेयरमैन आर ए खान के अनुसार संस्थान से डिप्टी कलेक्टर पद पर आशुतोष नौटियाल, अमित चंद्र द्विवेदी, फराज मियां और काजल सैनी ने सफलता प्राप्त की है। वहीं डिप्टी एसपी पद पर प्रकृति नेगी का चयन हुआ है। एआरटीओ पद के लिए विनय कुमार आर्य और विशाल सैनी चयनित हुए हैं।
इसके अतिरिक्त उपशिक्षा अधिकारी पद पर शबनम, निशु सैनी, निधि, विक्रांत सिंह, गौरव मैठाणी, नैन्सी कर्नवाल, आयुष बधानी, रचना सिंह, अवधेश कुमार, आशुतोष राणा, हरिओम सिंह, दिव्या जोशी, दीपक लखेड़ा और आलोक भट्ट ने सफलता अर्जित की है।
वित्त अधिकारी पद पर अपूर्व थपलियाल, अंबरीश प्रसाद नौटियाल और ऋतु बिष्ट का चयन हुआ है, जबकि सहायक आयुक्त पद के लिए कंचन रावत, योगेश बर्धवाल और नीतिन कुमार सफल रहे हैं।
इसी प्रकार राज्य कर अधिकारी पद पर शशांक राणा, आदेश चौधरी, कोमल भारती, नीतिन सिंह, श्वेता बिष्ट, शुभम साह, अंजली नेगी, अक्षिता गर्ग और विपाशा गहलोत ने चयन प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया है।
सफलता का श्रेय मिला मजबूत मार्गदर्शन और अनुशासित तैयारी को
सफल अभ्यर्थियों ने अपनी उपलब्धि का श्रेय अकादमी के अनुभवी शिक्षकों, सुव्यवस्थित अध्ययन सामग्री, नियमित टेस्ट सीरीज और निरंतर मार्गदर्शन को दिया। अभ्यर्थियों का कहना है कि संस्थान द्वारा उपलब्ध कराई गई रणनीतिक तैयारी और परीक्षा उन्मुख अध्ययन प्रणाली ने सफलता की राह आसान बनाई।
योग्य और जिम्मेदार प्रशासनिक अधिकारी तैयार करना हमारा लक्ष्य : आर ए खान
प्रयाग आईएएस अकादमी के निदेशक आर ए खान ने सभी सफल अभ्यर्थियों को बधाई देते हुए कहा कि संस्थान का उद्देश्य केवल परीक्षाओं में सफलता दिलाना नहीं, बल्कि समाज और राष्ट्र के लिए योग्य, संवेदनशील तथा जिम्मेदार प्रशासनिक अधिकारी तैयार करना है।उन्होंने कहा कि इस वर्ष सफल हुए अभ्यर्थी प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा अथवा साक्षात्कार के विभिन्न चरणों में संस्थान से जुड़े रहे और उनकी सफलता विद्यार्थियों की मेहनत तथा शिक्षकों के समर्पण का परिणाम है। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले वर्षों में भी संस्थान इसी प्रकार उत्कृष्ट परिणाम देकर प्रदेश को कुशल प्रशासनिक अधिकारी प्रदान करता रहेगा।
परिणाम घोषित होने के बाद अकादमी परिसर में उत्साह और उल्लास का वातावरण देखने को मिला। सफल अभ्यर्थियों, उनके अभिभावकों और शिक्षकों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी साझा की। इस अवसर पर संस्थान परिवार ने भविष्य में भी प्रदेश और देश को उत्कृष्ट प्रशासनिक नेतृत्व देने के अपने संकल्प को दोहराया।
गौरतलब है कि प्रयाग आईएएस अकादमी पिछले कई वर्षों से सिविल सेवा एवं राज्य स्तरीय प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराने वाले प्रमुख संस्थानों में अपनी विशिष्ट पहचान बनाए हुए है। UKPSC PCS-2024 में 65 से अधिक अभ्यर्थियों की सफलता ने एक बार फिर संस्थान की उपलब्धियों में नया अध्याय जोड़ दिया है और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत प्रस्तुत किया है।









