फर्जी रजिस्ट्री कर 60 लाख की ठगी, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

Astitva Times Desk
2 Min Read

 

देहरादून। राजधानी देहरादून में जमीनी फर्जीवाडे के मामले थमने का नाम ही नही ले रहे है। जिसमे ताजा मामला राजधानी के प्रेमनगर से सामने आया है। जहां एक व्यक्ति द्वारा किसी और की जमीन का खुद मालिक बनकर किसी और को जमीन 60 लाख रुपये में बेच दी और खुद 6 महीने तक पुलिस से बचने को पुरोला,उत्तरकाशी में छिप कर रहने लगा। पुलिस ने अभियुक्त को पुरोला से गिरफ्तार किया है।

बीती 3 मार्च को अनुराधा बिजल्वाण पत्नी शम्भू बिजल्वाण निवासी- पुजारगांव, चिन्यालीसौड़ उत्तरकाशी व वादी संतोष गैरोला पुत्र आशाराम गैरोला निवासी- हुडोली उत्तरकाशी के द्वारा थाना प्रेेमनगर में रामनेरश नौटियाल पुत्र रामकृष्ण नौटियाल निवासी चन्देली, पुरोला, उत्तरकाशी के विरूद्व उनको जमीन बेचने के नाम पर फर्जी कागजात के आधार पर किसी और की जमीन बेचकर उनसे 60 लाख की ठगी करने के चलते धारा 420 भा0द0वि0 में मुकदमा दर्ज करवाया गया।

मामले में प्रेमनगर पुलिस द्वारा जांच में पाया कि अभियुक्त रामनरेश नौटियाल के खिलाफ थाना प्रेमनगर में भूमि धोखाधड़ी के कुल 11 मुकदमे पंजीकृत है। अभियुक्त द्वारा वादिनी व वादी को फर्जी दस्तावेज दिखाकर दूसरे की जमीन को अपना बताकर 60 लाख रूपये की धोखाधड़ी की गई थी तथा वादी, वादिनी व उनके रिश्तेदारों के नाम पर फर्जी रजिस्ट्री कर दी थी।

पुलिस द्वारा मामले में सभी साक्ष्य जुटाते हुए दोनो मामलों में अभियुक्त रामनरेश नौटियाल के विरूद्ध धारा-467, 468, 471 भादवि0 की बढ़ोत्तरी की गई व अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए एक टीम गठित की गई। पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त के संबंध में जानकारी जुटाई तो ज्ञात हुआ कि अभियुक्त 6 महीने से फरार चल रहा है। जिस पर अभियुक्त के संबंध में जानकारी प्राप्त करने हेतु मुखबिर तंत्र व सर्विलांस के माध्यम से आज गुरुवार को अभियुक्त रामनरेश नौटियाल को ग्राम नेत्री थाना पुरोला जिला उत्तरकाशी से गिरफ्तार किया गया।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!