बारिश का अलर्ट: बुधवार को बन्द रहेंगे जिले के सभी स्कूल

MS Malik
By
2 Min Read

प्रशासनिक आदेश में स्कूल के साथ आंगनबाड़ी केंद्र भी बन्द रहेंगे 31 जुलाई को

देहरादून। प्रदेश में लगातार हो रही भारी बरसात के चलते जहां प्रदेश की अनेकों सड़के बंद हो गई हैं। वहीं बच्चों को भी स्कूल आने-जाने में भी खासी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग द्वारा 31 जुलाई बुधवार को भारी बारिश के अलर्ट के चलते देहरादून जिले के कक्षा 1 से 12 तक के सभी स्कूल एवं आंगनबाड़ी केंद्र में छुट्टी घोषित की गई है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून एवं एन०डी०एम०ए० के सचेत National Disaster Alert Portal द्वारा दिनांक 30 जुलाई, 2024 को जारी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार दिनांक 31 जुलाई बुधवार को जनपद देहरादून में भारी वर्षा एवं कही-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने / वर्षा के तीव्र से अति तीव्र का अलर्ट जारी किया गया है। वर्तमान में जनपद के समस्त क्षेत्रों में मध्यम से भारी वर्षा को दृष्टिगत सवेदनशील स्थलों में भूस्खलन की सम्भावना बढ़ जाती है। इससे किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना घटित हो सकती है। अतः आपदा न्यूनीकरण के दृष्टिगत जनपद के कक्षा 01 से 12 तक संचालित समस्त शैक्षणिक संस्थाओं और आंगनबाडी केन्द्रों में दिनांक 31.07.2024 को एक दिन का अवकाश घोषित किया जाता है।

अतः जनपद के समस्त शासकीय / गैर शासकीय एवं निजी स्कूलों के साथ सभी आंगनबाडी केन्द्र बुधवार 31.07.2024 को बन्द रहेंगे। मुख्य शिक्षा अधिकारी देहरादून एवं जिला कार्यकम अधिकारी देहरादून को निर्देशित किया जाता है कि उपरोक्त समस्त शैक्षणिक संस्थाओं एवं आंगनबाड़ी केन्द्रों में उक्त आदेश का अनुपालन कराना सुनिश्चित करायेंगे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!