भाजपा का मिशन 2022 शुरू, विधायक प्रीतम सिंह ने थामा भाजपा का दामन

MS Malik
By
1 Min Read

नई दिल्ली। धनोल्टी से निर्दलीय विधायक और पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रीतम सिंह पंवार ने बुधवार को भाजपा हैडक्वार्टर दिल्ली में बीजेपी का दामन थाम लिया है। प्रीतम सिंह पंवार इससे पहले यमुनोत्री से विधायक थे तब वह यूकेडी से चुनाव लड़े थे। बुधवार को बीजेपी के राष्ट्रीय कार्यालय में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने उन्हें पार्टी की सदस्यता की पर्ची देकर पार्टी में शामिल किया। उनको भाजपा में शामिल कराने वालों में राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी और प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक भी वहां मौजूद रहे।

माना जा रहा है कि आगामी चुनावों को देखते हुए 2022 की रणनीति बनाते हुए बीजेपी ने प्रीतम पंवार को पार्टी में शामिल करने का मन बनाया।

प्रीतम सिंह पंवार त्रिवेंद्र सिंह रावत भगत सिंह कोश्यारी और राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी के भी करीबी बताए जाते हैं। प्रीतम सिंह पंवार के आने से ना केवल यमुनोत्री बल्कि धनोल्टी में भी बीजेपी मजबूत होगी। जमीन से जुड़े हुए नेता माने जाते हैं प्रीतम सिंह पंवार हालांकि उनके बीजेपी में शामिल होने से धनोल्टी से पूर्व विधायक महावीर सिंह रंगड़ इस फैसले से नाराज बताए जा रहे हैं। हालांकि पार्टी नेताओं का कहना है उन्हें मना लिया जाएगा।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!