भाजपा को सत्ता से हटाने के लिए पार्टी के समर्पित कार्यकर्ता के रूप में करूंगा कार्य: हरक सिंह रावत

MS Malik
By
2 Min Read

नई दिल्ली। कईं दिनों की ना नुकर के बाद आखिरकार कांग्रेस हाईकमान ने पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत को कांग्रेस पार्टी में शामिल कर लिया। उनके साथ उनकी पुत्रवधू अनुकृति गुसाई ने भी कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है। हरक सिंह रावत को कांग्रेस में शामिल करवाते हुए पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने हरक सिंह रावत के गले में एवं कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने हरक सिंह रावत की पुत्रवधू अनुकृति गुसाईं के गले में कांग्रेस का पटका डालकर विधिवत रूप से पार्टी में शामिल किया उनके साथ में प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडे नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह और प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल भी मौजूद रहे।

हरक सिंह रावत ने साफ तौर पर कहा कि वह पार्टी आलाकमान को धन्यवाद देते हैं कि उन्होंने मुझे पार्टी में शामिल करने का फैसला लिया। उनके अनुसार में गिलहरी की तरह काम करूंगा। बीजेपी को सत्ता से बाहर करने का प्रण लेते हुए कहा कि मैं बिना शर्त कांग्रेस में शामिल हुआ हूं और कांग्रेस में 20 साल मैंने काम किया है। रावत ने कहा कि कांग्रेस को सत्ता में लाने का मेरा लक्ष्य है। प्रदेश में विकास करना मेरा लक्ष्य है। मैं एक कार्यकर्ता के रूप में काम करूंगा और पार्टी में शामिल होने के एवज में मेरी किसी तरीके की कोई शर्त नहीं है।

देखें : हरक सिंह रावत की ज्वाइनिंग का वीडियो
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!