भाजपा प्रदेश प्रभारी सड़क दुर्घटना में घायल, अस्पताल में भर्ती

MS Malik
By
2 Min Read

देहरादून। भाजपा प्रदेश प्रभारी दुष्यन्त गौतम देर रात सड़क हादसे में घायल हो गए। हादसा मुरादाबाद जिले में गागन नदी पुल के पास हुआ। दुष्यंत गौतम अपनी इनोवा कार से दिल्ली जा रहे थे कि इसी दौरान रास्ते में एक XUV कार ने उनकी इनोवा में टक्कर मार दी। हादसे के बाद फिलहाल भाजपा महासचिव को टीएमयू अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों का कहना है कि वे ज्यादा गंभीर घायल नहीं हैं और खतरे से बाहर हैं।

गौतम शाहजहांपुर से लौट रहे थे दिल्ली
जानकारी के मुताबिक, भाजपा महासचिव दुष्यंत गौतम का सोमवार रात को मुरादाबाद दिल्ली मार्ग बाईपास पर एक्सीडेंट हुआ था। इनोवा कार में XUV कार ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद दुष्यंत गौतम को उपचार के लिए टीएमयू मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां उनकी स्थिति सामान्य है। वे शाहजहांपुर से इनोवा कार से दिल्ली वापस जा रहे थे। हादसे की वजह से उन्हें हल्की अंदरूनी चोटें आई हैं। उनका एक्सरे व अल्ट्रासाउंड किया गया है। डॉक्टरों ने उन्हें एक सप्ताह से 10 दिन का बेड रेस्ट करने की सलाह दी है।

बताया जा रहा है कि भाजपा महासचिव दुष्यंत गौतम ने शाहजहांपुर से दिल्ली वापस जाते समय मुरादाबाद के महापौर विनोद अग्रवाल के यहां रात्रि भोज के लिए रुकना था। मुरादाबाद पहुंचने की सूचना मिलने पर मुरादाबाद पाकबड़ा हाइवे जीरो पॉइंट पर विनोद अग्रवाल उनको लेने के लिए पहुंचे थे। इसी दौरान उनको सूचना मिली की हादसे की दुष्यंत गौतम हादसे का शिकार हो गए हैं। उन्होंने तुरंत मुरादाबाद एसएसपी को इस सड़क हादसे की जानकारी दी और 108 पर कॉल करके एम्बुलेंस को बुलाया।उसके बाद उनको टीएमयू मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। जहां के डॉक्टरों ने बताया कि वे ज्यादा गंभीर घायल नहीं हुए हैं।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!