भारत की हार के बाद पंजाब में कश्मीरी छात्रों पर हमला, लगाए ‘तुम पाकिस्तानी हो’ के नारे

MS Malik
By
1 Min Read

चंडीगढ़। आईसीसी T20 विश्व कप में भारत के खिलाफ पाकिस्तान की जीत के बाद पंजाब के विभिन्न कॉलेजों में पढ़ने वाले कश्मीरी छात्रों पर हमले की खबर सामने आ रही है। हमला करने वालों में उत्तर प्रदेश और बिहार के लोग शामिल हैं।

‘फ्री प्रेस कश्मीर’ की एक रिपोर्ट के मुताबिक, पंजाब के संगरूर में भाई गुरु दास इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी में सोमवार को कई छात्रों पर हमला किया गया। उनके छात्रावास के कमरों में हमला किया गया। छात्रों में से एक ने फेसबुक पर इस हमले का लाइव-स्ट्रीम भी किया। छात्रों पर रॉड और लाठियों से हमला किया गया।

फ्री प्रेस कश्मीर ने भाई गुरु दास इंस्टिट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी के इंजीनियरिंग छात्र आकिब के हवाले से कहा है कि उत्तर प्रदेश और बिहार के कुछ छात्रों ने रॉड से उनके कमरे में घुसकर उन पर हमला कर दिया। उसी कॉलेज के एक अन्य छात्र शोएब ने कहा, “हम अपने छात्रावास के कमरों में थे जब हमने बाहर से कुछ शोर सुना। हम देखने गए कि क्या हो रहा है और दूसरे ब्लॉक में कुछ लोग कश्मीरी छात्रों पर हमला कर रहे हैं।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!