भ्रष्टाचार की कमर तोड़ने को मुख्यमंत्री ने किया भ्रष्टाचार मुक्त उत्तराखंड एप-1064 का शुभारंभ

MS Malik
By
2 Min Read

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को सचिवालय में विजिलेंस विभाग द्वारा निर्मित एप भ्रष्टाचार मुक्त उत्तराखंड-1064 का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस एप का क्रियान्वयन मजबूती से किया जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि एप पर जो भी शिकायतें आती हैं उनका यथा शीघ्र निस्तारण किया जाए। यदि किसी शिकायतकर्ता की शिकायत विजिलेंस से संबंधित नहीं है तो उसे सीएम हेल्पलाइन एवं संबंधित विभाग को फॉरवर्ड किया जाए। साथ ही यह भी सुनिश्चित किया जाए कि शिकायतकर्ता द्वारा जो शिकायत की गई है उसके स्टेटस अपडेट की पूरी जानकारी शिकायतकर्ता को मिले। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सतर्कता विभाग के 2 इंस्पेक्टरों को विवेचना करने के लिए टेबलेट भी प्रदान किए सतर्कता विभाग के अन्य कर्मी को को भी विवेचना के लिए टेबलेट दिए जाएंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि भ्रष्टाचारियों पर सख्त कार्रवाई कर भ्रष्टाचार मुक्त उत्तराखंड की दिशा में मजबूती से कदम बढ़ाए जाएं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जन समस्याओं के तुरंत समाधान के लिए सरलीकरण, समाधान, निस्तारण एवं संतुष्टि के सिद्धांत पर काम किया जाए। जन समस्याओं का समाधान सरकार की शीर्ष प्राथमिकता है। मुख्यमंत्री ने निदेशक सतर्कता को निर्देश दिये कि भ्रष्टाचार मुक्त उत्तराखंड-1064 का व्यापक स्तर पर प्रचार प्रसार किया जाए ताकि आमजन को इसकी जानकारी हो सके और वह इसके माध्यम से समस्या का समाधान प्राप्त कर सकें।

निदेशक सतर्कता अमित सिन्हा ने जानकारी देते हुए बताया कि 1064 नंबर पर एप के माध्यम से एवं फोन से कोई भी व्यक्ति शिकायत कर सकता है। यह नंबर भारत सरकार से प्राप्त है। एप के माध्यम से प्रत्येक शिकायत रजिस्टर होगी जिसका पूरा डाटा सुरक्षित रखा जाएगा। शिकायतकर्ता की पूरी गोपनीयता रखी जाएगी। एप हिंदी एवं अंग्रेजी दोनों भाषाओं में काम करेगा।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!