मनचलों ने युवतियों के आपत्तिजनक पोस्टर लगाकर लिख दिया ‘कॉल गर्ल के लिए संपर्क करें’ एक गिरफ्तार, दो फरार

MS Malik
By
2 Min Read

देहरादून। प्रदेश के उधम सिंह नगर जिले के थाना गदरपुर में ऐसा मामला सामने आया है, जिससे उत्तराखंड पुलिस महकमे में भी हड़कंप मच गया। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक मामला गदरपुर के निकटवर्ती गांव का है, जहां 2 युवतियों के नाम पर बाजपुर क्षेत्र के 3 युवकों ने फोटो सहित मोबाइल नंबर पर्चे में छपवा कर गांव में लगा दिए। जनपद उधम सिंह नगर में उधम सिंह नगर के थाना गदरपुर में ऐसा मामला सामने आया है।

वही जिससे पुलिस महकमे में भी हड़कंप मच गया। इस पर तीनो युवकों ने दोनो युवतियों के आपत्तिजनक पोस्टर छपवाकर गांव के गली मोहल्लो में डाल दिए। युवतियों के पोस्टर में लिखा है कि खुशखबरी, सर्वसाधारण को सूचित किया जाता है कि कॉल गर्ल के लिए संपर्क करें। पोस्टरों को गांव में देखकर हड़कंप मच गया। गांव में लगे इन पोस्टरो को देखकर हर कोई हैरान रह गया।

इस दौरान दोनो पीड़िता युवतियों ने गदरपुर कोतवाली में तहरीर दे कर रिपोर्ट दर्ज की गई। जिसमें गदरपुर पुलिस ने छान बिन शुरू कर दी। वहीं, युक्तियों के परिजन थाने पहुंचे और पुलिस को युवकों के खिलाफ शिकायत पत्र देकर कार्रवाई की मांग की। इस पर पुलिस हरकत में आई और तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत किया। अपर पुलिस अधीक्षक अभय सिंह ने कहा कि गदरपुर क्षेत्र से 2 लड़कियों के नाम पर अश्लील पर्चे छपवा कर गांव में बांट दिए थे। साथ ही प्रिंटिंग प्रेस सहित सभी साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। साथ ही महिला सब इंस्पेक्टर कुसुम रावत द्वारा मामले की जांच की जा रही है। एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है और दो अन्य फरार हैं।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!