मसूरी में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मार्शल आर्ट एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन

MS Malik
By
1 Min Read

मसूरी। लंढोर कैंट बोर्ड के वार्ड नंबर 5 में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर झंडारोहण कर मिष्ठान वितरण किया गया। इस अवसर पर मार्शल आर्ट की प्रतियोगिता के साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया। जिसमें क्षेत्रीय लोगों ने बडी संख्या मेंं पहुंच कर कार्यक्रम का आनंद लिया। प्रतियोगिता के विजेताओं को कैंट बोर्ड के पूर्व उपाध्यक्ष सभासद महेश चंद्र द्वारा सम्मानित किया गया।

सभा को सम्बोधित करते हुए महेश चंद ने कहा कि आज का प्रोग्राम सीमित संस्थानों से सम्पन किया गया है अगले वर्ष इन कार्यक्रमों को जनता के साथ मिलकर भव्य रूप से मनाया जाएगा।

कार्यक्रम का संचालन छात्रनेता अश्वनी अग्रवाल और मुख्य संयोजक की भूमिका में समाज सेविका नेहा अग्रवाल रही। रैफरी की भूमिका शत्रुघ्न ने निभाई।
कार्यक्रम में मंजू अग्रवाल, भावना गर्ग, अमोल गर्ग, सोनी, कृतिका सिंह, रमनजीत, गुरमीत एवं रेफरी की भूमिका में शत्रुघ्न रहे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!