महिला अधिकारी ने साथी कर्मियों पर लगाया अश्लील हरकत का आरोप, पुलिस ने दर्ज किया मुक़दमा

MS Malik
By
1 Min Read

देहरादून। उत्तराखंड की राजधानी दून में महिला बैंक अधिकारी के साथ शर्मनाक घटना सामने आई है। आरोप है कि तीन अन्य बैंक अधिकारियों ने उसके साथ गलत हरकत की। विरोध पर नौकरी से निकलवाने की धमकी दी गई। यह घटना तब हुई जब महिला कर्मचारी देहरादून में तैनात थी। मामले में वसंत विहार थाने में अधिकारियों के खिलाफ जीरो एफआइआर की गई है। साथ ही मुकदमा सोलन हिमाचल प्रदेश स्थानांतरण कर दिया है।

सीओ बसंत विहार नीरज सेमवाल ने बताया कि महिला ने तहरीर दी है कि जनवरी 2023 में उसकी तैनाती देहरादून में थी। यहां साथी अधिकारी अमित दत्ता, दयानंद करदम और नरेश कुमार ने उन्हें परेशान किया। मई 2023 में उनका अवकाश रद्द किए गए। तबियत खराब होने के बाद भी उनपर कार्यालय आने का दबाव बनाया गया।

आरोप है कि ड्यूटी ज्वाइन करने पर दत्ता ने उन्हें केबिन में बुलाकर गलत हरकत की। विरोध करने पर उन्हें नौकरी से निकलवाने की धमकी दी। इसके महिला और आरोपियों का तबादला हिमाचल प्रदेश हो गया। उन्होंने इस बाबत शिकायत भी की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। उल्टा उन्हें ही नौकरी से निकालने और भविष्य बर्बाद करने की धमकी दी गई।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!