माजपा ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि को समर्पण दिवस के रूप में मनाया

MS Malik
By
2 Min Read

देहरादून। आज भारतीय जनता पार्टी महानगर कार्यालय में भारतीय जनसंघ सह संस्थापक रहे पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि को समर्पण दिवस के रूप में मनाते हुए भारतीय जनता पार्टी के महानगर अध्यक्ष सीताराम भटट ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनको श्रद्धांजलि अर्पित की।

भटट ने उनके बारे में जानकारी देते हुए कहां 1951 में भारतीय जनसंघ की नीव रखी गई थी जिनको हम विचारक दर्शनिक और राजनीतिक पार्टी के सह संस्थापक रहे पंडित दीनदयाल उपाध्याय का जन्म 25 सितंबर 1916 को मथुरा में हुआ था। उपाध्याय हमेशा ही दीन दुखियों और निचले के तबके के लोगों की पैरवी करते रहते थे उनका कहना था कि अगर देश को आगे बढ़ाना है तो हमें सबसे पहले सबसे नीचे वाले व्यक्ति को ऊपर लाना पड़ेगा तभी या देश आगे बढ़ पाएगा। 11 फरवरी 1968 को पंडित दीनदयाल दुनिया और अपने विचार छोड़ कर चले गए आज भी भारतीय जनता पार्टी उनके आदर्शों पर चलते हुए उनके विचारों को जन जन तक पहुंचा रही है।

इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी महानगर कोषाध्यक्ष लच्छू गुप्ता राज्य मंत्री रविंद्र सिंह कटारिया, तरुण जैन, अनुराग भाटिया, सुभाष बालियान, श्याम सुंदर चौहान,भुवनेश कुकरेती, पीएन डिमरी,राजकुमार भाष्कर,सुशील मौर्य, देवाशीष गौड़, शरद रावत, हर्षदीप क्षेत्री आदि उपस्थित रहे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!