मुख्यमंत्री उद्यमशाला योजना के तहत ब्लॉक स्तरीय कार्यशाला का आयोजन

Astitva Times Desk
2 Min Read

 

देहरादून। रुड़की विकासखंड के बेल्डा गांव में कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य स्वयं सहायता समूह (एसएचजी) की महिला सदस्यों को उद्यम से जोड़ना और उनको मुख्यमंत्री उद्यमशाला योजना के माध्यम से मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी देना था। अनेकों योजनाओं से जोड़कर छोटे उद्योग स्थापित करने में सहायता प्रदान कराने हेतु जानकारी उपलब्ध कराना था। कार्यक्रम में उपस्थित प्रतिभागियों को बिज़नेस प्लानिंग एंड डेवलपमेंट एक्सपर्ट राव आशकर के द्वारा मुख्यमंत्री उद्यमशाला योजना की जानकारी दी गई व योजना के माध्यम से किन-किन सेवाओ का लाभ ले सकते है, और योजना से लाभ हेतु क्या प्रक्रिया रहेगी उसकी विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई, साथ ही ग्रामोथान योजना, एनआरएल और अन्य संचालित परियोजनाओं की विस्तृत जानकारी ब्लॉक स्तरीय कर्मचारियों द्वारा दी गई।

ग्रामोत्थान (रीप) परियोजना के बारे में ब्लॉक लाइवलीहुड कॉर्डिनेटर भावना पंत ने महिलाओं को विस्तार से जानकारी दी, जिससे वे परियोजना के लाभों को समझ सकें। बैठक के दौरान मुख्यमंत्री उद्यमशाला योजना में प्रतिभागियों का नामांकन किया गया, ताकि वे योजना के अंतर्गत दी जाने वाली सेवाओं का लाभ उठा सकें।

इस कार्यशाला में एनआरएल से ब्लॉक मिशन मैनेजर रोमा सैनी, ग्रामोत्थान (रीप) परियोजना से सीएलएफ स्टाफ, विभिन्न गांव की महिलाए, मुख्यमंत्री उद्यमशाला योजना से इक्युबेशन मैनेजर योगेंद्र सिंह, सीएलएफ स्टाफ, सीएलएफ अध्यक्ष गीता, सचिव अनिशा,कोषाध्यक्ष रीना राणा, बीओडी सदस्य और अन्य महिला एवं कर्मचारी उपस्थित थे। इस पहल से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने और व्यवसाय को बढ़ाने एव स्थापित करने लिए विस्तारपूर्वक जानकारी देना था।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!