मुख्यमंत्री गैरसैंण पर रोडमेप जनता के बीच लाएं, बरगलाने की कोशिश ना करें:कलेर

MS Malik
By
2 Min Read

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने राज्य स्थापना दिवस पर , गैरसैंण को लेकर अगले 10 सालों में 25 हजार करोड़ से गैरसैंण के विकास की बात के बाद भराड़ीसैंण में करोड़ों की योजनाओं की आधारशिला को लेकर आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एस एस कलेर ने एक बयान जारी करते हुए कहा,यदि मुख्यमंत्री गैरसैंण को लेकर इतने गंभीर थे तो चार साल बाद क्यूं मुख्यमंत्री को गैरसैंण की याद आई जबकि ग्रीष्मकालीन राजधानी घोषित करने के बाद सरकार पहले ये बताए,कितने दिन वहां पर अधिकारी और सरकार बैठी।

यही नहीं आप प्रदेश अध्यक्ष ने कहा,मुख्यमंत्री को जनता के बीच पहले गैरसैंण को लेकर रॉडमेप रखना चाहिए और बताना चाहिए गैरसैंण को लेकर उनका असली विजन क्या है। कहीं ये चुनावी वर्ष नजदीक आते देख कोई जुमला तो नहीं।

आप अध्यक्ष ने कहा,एक तरफ सरकार के कर्मचारी वेतन को लेकर सड़कों पर हैं ,लोगों को नौकरी से निकाला जा रहा,बेरोजगार सड़कों पर आंदोलन और आत्महत्या को मजबूर है और सरकार महज घोषणाओं पर लगी है। सरकार के पास पिछले चार सालों में कोई विजन नहीं था,अब भी नहीं है और सरकार अगले 10 सालों का विजन गैरसैंण को लेकर बता रही जो उनकी करनी और कथनी को लेकर सवाल खड़ा करता है। क्यूंकि इससे पहले भी मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत की कार्यप्रणाली और निर्णय को लेकर रोलबैक को जनता देख चुकी है।

इसके अलावा आप अध्यक्ष ने कहा,गैरसैंण को ग्रीष्मकालीन राजधानी घोषित करने के बाद भी सरकार वहां बैठ नहीं पाई और वहां की जनता को भी उस दौरान जनप्रतिनिधियों को ढूंढना पड़ा जो सरकार पर सवालिया निशान खड़ा करता है।
आप अध्यक्ष ने कहा,विकास की राजनीति आम आदमी पार्टी करती है और जो विकास की बात करेगा उसका आप स्वागत करती है लेकिन अगर से महज जनता को बरगलाने के लिए है तो उसका आम आदमी पार्टी विरोध करेगी।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!