मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह ने राज्यपाल को सौंपा इस्तीफा, अगला सीएम कौन कल उठेगा पर्दा

MS Malik
By
1 Min Read

देहरादून। पिछले कई दिनों से चल रही राजनीतिक सरगर्मियों के बीच आज मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत ने राजभवन जाकर राज्यपाल बेबी रानी मौर्य को अपना इस्तीफा सौंप दिया।

कल बुधवार सुबह 11 बजे देहरादून में विधायक दल की बैठक होगी, जिसमें केंद्रीय पर्यवेक्षक के रूप में रमन सिंह और दुष्यंत गौतम शामिल होंगे। विधायक दल की बैठक में फाइनल होगा नए मुख्यमंत्री का नाम।

बताया जा रहा है कि फिलहाल त्रिवेंद्र ने राज्य मन्त्री धनसिंह रावत का नाम आगे बढ़ाया है। विधानमंडल दल की बैठक में नए नेता विधानमंडल दल का नाम तय होने जा रहा है। साथ ही राज्य को एक डिप्टी सीएम भी मिल सकता है। सूत्रों की माने तो कुमाऊँ गढ़वाल व जातिगत राजनीतिक समीकरण साधने के लिए राज्य में पहली बार डिप्टी सीएम की भी ताजपोशी हो सकती है। कुमाऊँ से कभी मंत्री के नाम मे सबसे आगे चल रहे एक विधायक को डिप्टी सीएम बनाया जा सकता है। ऐसी राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं है। आधिकारिक रूप से कल विधानमंडल दल की बैठक के बाद ही तस्वीर साफ हो पायेगी।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!