यूरेका गैस एजेंसी में लगे शिविर में 52 लोगों ने किया रकदान, लोगों ने ली हिमालय बचाने की शपथ

MS Malik
By
2 Min Read

देहरादून। इंडियन ऑयल के 65वें स्थापना दिवस के अवसर पर यूरेका गैस सर्विस प्रेमनगर द्वारा ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन किया गया जिसमें 52 यूनिट ब्लड का डोनेशन किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि LPG Head उत्तराखंड स्वर्ण सिंह ने सभी इंडेन ग्राहकों को बधाई देते हुए बताया कि जिस तरीके से 65 वर्षों से इंडियन ऑयल देश और देशवासियों की सेवा कर रहे हैं उसी तरीके से आगे भी करते रहेंगे।

इस मौके पर कैंट बोर्ड के नामित सदस्य और यूरेका गैस सर्विस के प्रबंधक विनोद पवार ने कार्यक्रम में मौजूद गैस एजेंसी के उपभोक्ताओं को गैस एवं गैस से संबंधित जानकारी दी। कार्यक्रम में आयुर्वेदिक डॉक्टर दिव्या डोरा ने कार्यक्रम में मौजूद क्षेत्रवासियों की निशुल्क जांच की।.कार्यक्रम में इंडियन ऑयल के अधिकारी मनीष, दीपक कंवर, भाजपा प्रदेश युवा मोर्चा मंत्री राजेश रावत, सूरज भाटिया, अनीता मल्होत्रा, चंपा महाजन, राजेश सेन, उदय दत्त, अमित चौधरी, अशोक शर्मा, संजय अरोड़ा मंडल महामंत्री प्रेम नगर भाजपा, अशोक शर्मा, श्यामोली, बिंदु शर्मा, अरुण, मोहित, नितिन नेगी, यूरेका गैस सर्विस से संतान सिंह, विमला, रोहित, अवधेश, अंकुर, पूनम, संदीप, मनीषा, महेंद्र स्वरूप रमोला, संतोष, अंकित समेत बडी संख्या में लोग मौजूद रहे। ब्लड डोनेशन का कैंप इंद्रेश हॉस्पिटल के अमित के माध्यम से किया गया।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!