राजधानी देहरादून में दिनदहाड़े‌ बुजुर्ग से तीन लाख रूपये लूट कर बदमाश फरार, मचा हड़कंप

MS Malik
By
2 Min Read

देहरादून। राजधानी देहरादून से सनसनीखेज वारदात सामने आई है। गुरूवार को दिनदहाड़े पटेल नगर क्षेत्र के शिमला बाईपास पर एक बुजुर्ग से लाखों की लूट की गई है। बताया जा रहा है कि बदमाशों ने एसबीआई बैंक के बाहर बुजुर्ग की आंखों में मिर्ची पाउडर झोंककर तीन लाख रुपए लूट लिए हैं। घटना से जहां क्षेत्र में सनसनी मच गई है। वहीं पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार शिमला बाईपास रोड पर पैसों से भरा बैग लूट कर बदमाश फ़रार हो गए। बताया जा रहा है कि यहां एसबीआई बैंक से बुजुर्ग दो बैग लेकर बाहर निकले थे। बुजुर्ग एक बैग में 7 लाख रुपए और दूसरे में तीन लाख रुपए कैश रखे हुए थे। इसी दौरान बदमाश उनकी आंखों में मिर्ची डालकर तीन लाख रुपए से भरा बैग छीनकर भाग गए। घटना से मौके पर हड़कंप मच गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस बदमाशों की तलाश में जुट गई है। आसपास की सीसीटीवी फुटेज खंगालकर लोगो से पूछताछ की जा रही है।

बदमाशों को पुलिस का भी शायद खौफ नहीं रहा। तभी दिन दहाड़े बड़ी-बड़ी वारदात को अंजाम देकर पुलिस को चुनौती दे रहे है। इससे पहले 24 घंटे के भीतर पांच महिलाओं से चेन लूट की वारदात सामने आई थी। घटना को अभी एक हफ्ता भी नहीं बीता था कि अब एक बार फिर बड़ी लूट की घटना को अंजाम देकर बदमाशों ने पुलिस प्रशासन को चुनौती दी है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!