राजधानी देहरादून में फांसी के फंदे पर झूली नवविवाहिता, दस पहले हुई थी शादी

MS Malik
By
2 Min Read

देहरादून। राजधानी देहरादून में एक नविवाहिता ने पति से हुए झगड़े के बाद फांसी लगाकर अपनी जीववलीला समाप्त कर ली। नविवाहिता के इस आत्मघाती कदम से परिजनों में कोहराम मचा गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौप दिया।

मामला राजधानी देहरादून के शास्त्री नगर खाला का है। 19 वर्षीय बबीता की 10 दिन पहले ही शास्त्री नगर खाला निवासी राजेश के साथ शादी हुई थी। गुरुवार को पति-पत्नी में किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। इसी झगड़े से परेशान होकर बबीता ने कमरे में जाकर छत में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।आनन-फानन में पति ने बबीता की मौसी को बताया। मौसी ने पुलिस को सूचना दी. सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंची और तत्काल बबीता को लेकर हॉस्पिटल पहुंची। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

वही, पुलिस की पूछताछ में बबीता के पति ने बताया कि वो शादी के बाद भी किसी से फोन पर बात करती थी, इसी बात पर दोनों का झगड़ा हुआ। इस मामले में थाना वसंत विहार प्रभारी होशियार सिंह ने बताया कि घटनास्थल की जांच पड़ताल करने के बाद मौके से किसी भी तरह का कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!