राजधानी में एम्बुलेंस सर्विस के बाद कांग्रेस ने रामनगर पार्टी कार्यालय में शुरू किया अस्पताल

MS Malik
By
2 Min Read

देहरादून। प्रदेश में बढ़ते कोरोना संकट और अस्पतालों में बेड की किल्लतों के बीच उत्तराखंड कांग्रेस ने रामनगर कांग्रेस कार्यालय में 10 ऑक्सीजन बेड का निःशुल्क अस्पताल शुरू किया है। उत्तराखंड कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने बताया कि रामनगर स्थित कांग्रेस भवन में 10 ऑक्सीजन बेड के साथ कोविड केयर सेंटर के लिए उचित डॉक्टर, नर्सिंग स्टाफ और अन्य सुविधाएं कांग्रेस पार्टी द्वारा उपलब्ध कराई जाएंगी।

प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कोरोना किट में बेशर्मी के साथ मास्क व काम चलाऊ दवाएं दी जा रहीं हैं।ऑक्सीमीटर व थर्मामीटर गायब हो चुके हैं। प्रदेश सरकार की अदूरदर्शिता व घोर कुप्रबंधन के चलते देहरादून देश के शीर्ष 10 #Covid19 संक्रमित जिलों में शामिल हो गया है। जलती चिताएं, अस्पतालों में लगी कतारें व एक अदद सांस के लिए तड़पते लोगों की पीड़ा सरकारी बद इन्तजामी की शर्मनाक तस्वीर उकेर रहे हैं।

इस विपद समय मे कांग्रेस ने ‘द्वार द्वार उपचार’ पहुंचाने का संकल्प लिया है जिसके तहत निःशुल्क एम्बुलेंस व अन्य सेवाओं की शुरुआत की है। उन्होंने कहा की रामनगर के कांग्रेस कार्यालय में बने इस 10 ऑक्सीजन बेड वाले अस्पताल से आस पास के ग्रामीणों के लिए सुविधा मुहैया होगी।

उत्तराखंड कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि पूरे राज्य में कोरोना मामलों की संख्या बढ़ रही है. कोरोना संक्रमण की स्थिति बेहद चिंताजनक स्तर पर पहुंच गई है. हाल ही में पता चला है कि अल्मोड़ा में 9 लाख लोगों में सिर्फ 49 एम्बुलेंस ही मौजूद हैं. यह पीड़ा सिर्फ अल्मोड़ा-बागेश्वर की नहीं वरन पूरे उत्तराखंड प्रदेश की है। इसलिए हमने सरकार को चेताया और साथ ही हमने खुद एम्बुलेंस सेवा शुरू की. कांग्रेस पार्टी इस आपदा में जनता के लिए जो उचित होगा वो कर रही है और करेगी. उन्होंने प्रदेश के लिए अलग स्वास्थ्य मंत्री की भी मांग की।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!