चंद्रबनी क्षेत्र में युवती से मारपीट करने वाले तीनों अभियुक्त गिरफ्तार
देहरादूनl राजधानी देहरादून के चंद्रबनी क्षेत्र में युवती के साथ हुई मारपीट के तीनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया हैl कोतवाली पटेलनगर को सूचना प्राप्त हुई थी कि चंद्रबनी चौक के पास brew कैफे में दो पक्षों में झगड़ा हो गया है। सूचना पर थाना पटेलनगर से पुलिस मौके पर पहुँची तो जानकारी हुई कि कैफ़े के बाहर दो पक्षों में हुए झगड़े में एक युवती माही पुत्री हरीश जेटली निवासी गांधीग्राम गुरुद्वारा रोड देहरादून के सर पर चोट आई, जिसे उसके साथियों द्वारा इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। घटना के संबंध में युवती के भाई के द्वारा दिए गए प्रार्थना पत्र के आधार पर कोतवाली पटेल नगर में मु०अ०सं०- 103/26 धारा 118(1), 352 बीएनएस का मुकदमा दर्ज किया गया।

मामले की जांच के दौरान सामने आया कि दिनाँक 04/02/26 को पीड़ित युवती माही अपने साथियों के साथ brew कैफे चंद्रबनी चौक के पास वीकेंड पार्टी करने गए थे, जहां पर विपक्षी हिमांशु पुत्र भंवरन सिंह ब्रह्मपुरी निकट शिवमन्दिर देहरादून, पंकज रावत पुत्र राजेंद्र सिंह चन्द्रबनी चौयला देहरादून, आयुष पुत्र ब्रह्मपुरी निकट शिव मन्दिर देहरादून साथियों के साथ पार्टी करने पहुंचे हुए थे। पार्टी के उपरांत आयुष पवार व उसके साथियों पंकज रावत, हिमांशु सिंह व मानव गुप्ता का कैफ़े के बाहर पार्किंग से वाहन निकालने के दौरान सोहल निवासी गांधी ग्राम व तीन अन्य युवकों से बहस और हाथपाई हो गई।
इस दौरान पीड़ित युवती के साथी गौतम तथा कैफ़े मालिक के द्वारा बीच बचाव करने के दौरान गलती से पास खड़ी माही के सर पर करछी से चोट लग गयी। युवती के सर पर चोट लगी देख कर आयुष रावत व उसके अन्य साथी मौके से भाग गये। घटना में पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए घटना में शामिल 03 अभियुक्तो 1- पंकज रावत 2- हिमांशु तथा 3-सूरज राणा को हिरासत में लिया गया है, जिनके विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
देहरादून। राजधानी देहरादून के चंद्रबनी क्षेत्र में युवती पर हुए हमले को लेकर पुलिस ने स्थिति स्पष्ट की है। पुलिस के अनुसार, मामले में मेडिकल रिपोर्ट सामने आने के बाद यह पुष्टि नहीं हुई है कि युवती पर किसी धारदार हथियार, जैसे चापड़ या किसी अन्य हथियार से हमला किया गया हो। पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक मीडिया रिपोर्ट्स में युवती पर चापड़ से हमला किए जाने की बात कही गई थी, लेकिन चिकित्सकीय जांच में ऐसे किसी भी धारदार हथियार से चोट लगने के प्रमाण नहीं मिले हैं। मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने इन दावों का खंडन किया है।
एसपी देहात जया बलूनी के अनुसार चंद्रबनी चौक के पास grew कैफे में दो पक्षों में झगड़ा हो गया था। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची तो जानकारी हुई कि माही पुत्री हरीश जेटली निवासी गांधीग्राम गुरुद्वारा रोड देहरादून व उसके साथी बर्थडे पार्टी मनाने के लिए grew कैफे में गये थे, जो नशे की हालत में थे, जहां पर दूसरे पक्ष आयुष रावत आदि से किसी बात को लेकर कैफे में ही उनकी कहासुनी हो गयी तथा कैफ़े के बाहर रोड पर दोनों पक्षों में आपस मे मारपीट हुई, घटना में उक्त युवती माही के सिर पर चोट आई थी, जिसका मेडिकल दून अस्पताल में कराया गया तो डॉक्टरों द्वारा किसी हार्ड एवं ब्लंट ऑब्जेक्ट से सिर पर चोट लगना बताया गया, युवती की मेडिकल रिपार्ट में किसी धारदार हथियार से चोट लगना प्रकाश में नहीं आया साथ ही मेडिकल में डॉक्टर द्वारा उक्त युवती माही द्वारा शराब का सेवन करना भी अंकित किया गया।
घटना के संबंध में युवती के भाई द्वारा दिए गए प्रार्थना पत्र के आधार पर कोतवाली पटेल नगर में मु०अ०सं०- 103/26 धारा 118(1), 352 बीएनएस बनाम आयुष रावत व अन्य पंजीकृत कर विवेचना की जा रही है। नामजद आरोपीयों की तलाश हेतु पुलिस द्वारा उनके घरों व अन्य संभावित स्थानों पर लगातार दबिश दी जा रही है और उन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है, साथ ही स्थानीय लोगों से घटना के संबंध में पूरी जानकारी भी जुटाई जा रही है।
बलूनी ने यह भी स्पष्ट किया कि मामले की जांच पूरी गंभीरता से की जा रही है और किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले सभी तथ्यों और साक्ष्यों की गहन जांच की जाएगी। गौरतलब है कि घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल देखा गया था, जिसे देखते हुए पुलिस ने क्षेत्र में सतर्कता बढ़ा दी है। पुलिस का कहना है कि कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं और पीड़िता को हर संभव सहायता प्रदान की जा रही है। मामले की आगे की जांच जारी है और पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
देहरादून। राजधानी देहरादून में चंद्रबनी चौक के पास तीन युवकों ने एक युवती के सिर पर वार कर दिया. जिससे युवती गंभीर रूप से घायल हो गई. युवती के साथी आनन-फानन में अस्पताल लेकर गए. जहां युवती के सिर पर 8 से 9 टांके लगे हैं. वहीं, युवती के भाई की शिकायत के आधार पर तीन युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. फिलहाल, पुलिस तीनों आरोपी युवकों की तलाश में जुट गई है।
जानकारी के मुताबिक, सैय्यद मोहल्ला चकराता रोड निवासी पीयूष जोशी ने पटेलनगर कोतवाली में एक शिकायत दर्ज कराई है. जिसमें उन्होंने कहा कि उसकी चचेरी बहन अपने साथियों के साथ चंद्रबनी चौक पर गुरुवार रात करीब 8 बजे कॉफी पीने गई थी. उसी दौरान कैफे में मौजूद आयुष रावत, सूरज राणा और हिमांशु ने पीड़ित की बहन के किसी बात को लेकर बहस हो गई। आरोप है कि आपसी बहस बढ़ने के बाद उसके साथ मारपीट और गाली गलौज के साथ चापड़ से सिर पर हमला कर दिया. घटना के बाद तीनों युवक मौके से फरार हो गए. घायल युवती को उसके साथी आनन-फानन में इलाज के अस्पताल लेकर गए. जहां डॉक्टर ने युवती के सिर पर टांके 8 से 9 टांके लगाए।
ISBT चौकी प्रभारी आशीष कुमार का कहना है कि”युवती के भाई पीयूष जोशी की तहरीर के आधार पर आरोपी तीन युवक आयुष रावत, सूरज राणा और हिमांशु के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है. साथ ही कैफे के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की डीवीआर कब्जे में ले गई है. पुलिस ने आरोपियों के घर पर दबिश दी, लेकिन तीनों युवक फरार चल रहे हैं. पुलिस जल्द ही तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लेगी।











