राजधानी देहरादून के प्रेमनगर थाना क्षेत्र में भाजपा नेता रोहित नेगी की हताहत करने वाले दोनों बदमाशों के साथ पुलिस की मुठभेड़ हुई है जिसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। रोहित नेगी हत्याकांड का मुख्य अभियुक्त अजहर त्यागी मुजफ्फरनगर मंगलौर बॉर्डर स्थित बरला पुरकाजी उत्तर प्रदेश का निवासी है। एक अभियुक्त के दोनों पैरों व एक हाथ में लगी गोली व एक अभियुक्त के दोनों पैरों में गोली लगी है। जिसके दोनों अभियुक्त गंभीर रूप से घायल हुए हैं।
खबर अपडेट हो रही है……
पूर्व गर्ल फ्रेंड दूसरे के साथ कर रही थी पार्टी, अजहर त्यागी ने भाजपा नेता को मारी गोली
मुजफ्फरनगर निवासी अज़हर त्यागी ने कार विंड स्क्रीन पर सामने से मारी गोली, गर्दन में भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष रोहित नेगी की मौत
देहरादून। देर रात भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष रोहित नेगी की हत्या के मामले में पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए हत्यारों की तलाश शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक लेट नाइट पार्टी, लड़की का साथ भाजपा नेता रोहित नेगी की मौत का कारण बन गई। रात को पार्टी कर घर जा रहे भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष रोहित नेगी (32 वर्ष) को लड़की के पूर्व प्रेमी ने गोली मार दी। गोली गर्दन में जा लगी और अस्पताल ले जाती समय उनकी मौत हो गई। प्रेमनगर पुलिस ने हत्या के मामले में मुजफ्फरनगर निवासी अजहर त्यागी और एक अन्य के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
एसपी सिटी प्रमोद कुमार के अनुसार तिलवाड़ी (सेलाकुई) निवासी अभिषेक बर्तवाल के साथ निशांत खर्कवाल, पीयूष बिष्ट, भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष रोहित नेगी, आयुष, आयुष की महिला मित्र आन्या खान व तरुण हांडा लेट नाइट पार्टी कर रहे थे। पार्टी तरुण के घर बडोवाला में चल रही थी। उसी दौरान आन्या खान के पूर्व मित्र अजहर त्यागी ने आन्या खान को फोन किया व कहा कि आजकल तू दूसरे लोगों के साथ खूब पार्टी कर रही है। फोन स्पीकर पर होने के चलते यह बात सभी ने सुन ली। जिसके बाद रोहित नेगी की स्पीकर पर ही अजहर से बहस हो गई जिस पर अजहर ने रोहित नेगी को देख लेने की धमकी दी। रोहित नेगी ने भी तैश में कह दिया कि कि देखना है तो डीबीआइटी चौक में आ जा।
इसके बाद अभिषेक बर्तवाल, निशांत खर्कवाल, पीयूष बिष्ट व रोहित नेगी बोलेरो में घर की ओर निकल गए। बोलेरो को रोहित नेगी चला रहा था, जबकि चालक की बराबर वाली सीट पर अभिषेक बैठा था। वहीं, पीछे वाली सीट पर निशांत खर्कवाल व पीयूष बिष्ट बैठे थे। आयुष और उसकी महिला मित्र आन्या खान और तरुण हांडा अमेज कार में पीछे से आ रहे थे।
वह देर रात करीब डेढ़ बजे वह मांडूवाला स्थित डीबीआइटी चौक पर पहुंचे तो बाइक पर अजहर एक युवक के साथ पीछे बैठा था। आरोप है कि जैसे ही रोहित नेगी ने तिलवाड़ी के लिए वाहन घुमाया तो बाइक पर पीछे बैठे अजहर ने बोलेरो पर सामने की ओर से फायर झोंक दिया। गंभीर रूप से घायल रोहित नेगी को वह ग्राफिक एरा अस्पताल झाझरा लेकर गए, जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। एसपी सिटी ने बताया कि इस मामले में अभिषेक बर्तवाल निवासी तिल्वाड़ी सेलाकुई की तहरीर पर अजहर त्यागी व उसके साथी के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
देहरादून। प्रेमनगर थाना क्षेत्र के पीपल चौक माण्डुवाला में भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष रोहित नेगी की सोमवार देर रात गोली मारकर हत्या कर दी गई। बाइक सवार दो युवक वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। घायल अवस्था में दोस्तों ने रोहित को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक के दोस्त अभिषेक बर्तवाल निवासी तिलवाड़ी थाना सेलाकुई की तहरीर पर पुलिस ने प्रेमनगर थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। बताया जा रोहित नेगी देहरादून में भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व मंडल अध्यक्ष रह चुके हैं।
एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि प्राथमिक जांच में सामने आया है कि मृतक के दोस्त की एक महिला मित्र से आरोपी की जान-पहचान थी। सोमवार रात मृतक अपने दोस्तों और महिला मित्र के साथ नयागांव में एक दोस्त के घर पर था। इसी दौरान महिला मित्र को आरोपी का फोन आया। बात के दौरान कहासुनी हो गई। इसके बाद आरोपी मौके पर आया और गोली मार दी। घटना के समय रोहित अपने दोस्तों के साथ गाड़ी में बैठा था। बाइक सवारों ने सामने से फायरिंग की। गोली रोहित की गर्दन पर लगी। आनन-फानन में उसे ग्राफिक ऐरा अस्पताल झाझरा ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि हत्या के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर दी गई है। मौके के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। जल्द खुलासे का दावा किया है।