देहरादून। सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीकर हुड़दंग मचाने और शांति व्यवस्था को प्रभावित करने वालों के खिलाफ देहरादून पुलिस का अभियान लगातार जारी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) देहरादून के निर्देश पर संचालित “ऑपरेशन प्रहार” के तहत थाना रायपुर पुलिस ने मालदेवता क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए अलग-अलग स्थानों पर शराब के नशे में उत्पात मचा रहे 12 लोगों को हिरासत में लेकर उनके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की है।
पुलिस को सूचना मिली थी कि मालदेवता क्षेत्र में कुछ लोग शराब पीकर हुड़दंग मचाते हुए झगड़ा कर रहे हैं। सूचना मिलते ही रायपुर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए विभिन्न स्थानों से 12 लोगों को हिरासत में लिया और थाने लाकर उनके खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जनपद में सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीकर माहौल खराब करने, झगड़ा करने और कानून व्यवस्था को प्रभावित करने वालों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत यह कार्रवाई की गई।
हिरासत में लिए गए व्यक्तियों के नाम
अनिल कुमार पुत्र बंसीलाल, निवासी सरकरतार नगर, जालंधर, पंजाब।
महेश कुमार पुत्र मिश्री राम, निवासी ब्रिज लोक कॉलोनी, सालावाला, देहरादून।
सनी कश्यप पुत्र अनिल कुमार कश्यप, निवासी मंदाकिनी विहार, रायपुर, देहरादून।
लक्खी कपूर पुत्र शिव आनंद कपूर, निवासी मंदाकिनी विहार, रायपुर, देहरादून।
पंकज चौधरी पुत्र स्व. महक सिंह, निवासी नेहरू कॉलोनी, देहरादून।
तरुवर चौधरी पुत्र पंकज चौधरी, निवासी डी-51 नेहरू कॉलोनी, देहरादून।
शिवेन तिवारी पुत्र संजय कुमार, निवासी नैनी रोड, डालनवाला, देहरादून।
प्रान्तक थपलियाल पुत्र धीरेन्द्र थपलियाल, निवासी लोअर तुनवाला, रायपुर, देहरादून।
आदित्य असवाल पुत्र धीरेन्द्र असवाल, निवासी किशनपुर, राजपुर रोड, देहरादून।
राज राजेश्वर राणा पुत्र अमित शमशेर राणा, निवासी किशनपुर, राजपुर रोड, देहरादून।
कृष्णा स्वामी पुत्र रामा स्वामी, निवासी एमडीडीए कॉलोनी, रायपुर रोड, देहरादून।
अनिकेत असवाल पुत्र धीरु असवाल, निवासी जाखन, राजपुर, देहरादून।
कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को चेतावनी
दून पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीकर हुड़दंग मचाने, झगड़ा करने और आम जनता को परेशान करने वाले लोगों के खिलाफ आगे भी इसी प्रकार की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। पुलिस ने आम नागरिकों से भी अपील की है कि ऐसी किसी भी गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को दें, ताकि समय रहते प्रभावी कार्रवाई की जा सके।
ऑपरेशन प्रहार के तहत रायपुर पुलिस की इस कार्रवाई ने साफ कर दिया है कि दून पुलिस कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है और सार्वजनिक शांति भंग करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।













